लाइव न्यूज़ :

गोंडाः 12 वर्षीय भाई की गला घोंटकर हत्या, 17 वर्षीय नाबालिग बहन और 21 वर्षीय प्रेमी अमन वर्मा अरेस्ट, पिता ने शव फेंकने में की मदद

By भाषा | Updated: August 25, 2022 20:57 IST

12 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार को खेत में बरामद किया गया था। लड़का रविवार को धनेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर से लापता हो गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे मृतक नाबालिग की 17 वर्षीय सबसे बड़ी बहन के साथ अमन वर्मा के कथित तौर पर प्रेम संबंध थे।पता चला कि दोनों ने लड़के को मार डाला और उसके शरीर को खेत में फेंक दिया।अमन के पिता ने भी शव को फेंकने में दोनों की मदद की।

गोंडाः जिले के धनेपुर गांव में एक नाबालिग लड़के का शव मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी 17 वर्षीय बहन और उसके कथित प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय कुमार सिंह ने कहा कि भाई की हत्‍या के आरोप में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की और उस‍के 21 वर्षीय प्रेमी अमन वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि 12 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार को खेत में बरामद किया गया था। लड़का रविवार को धनेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर से लापता हो गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई है। क्षेत्राधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान यह हमारे संज्ञान में आया कि मृतक नाबालिग की 17 वर्षीय सबसे बड़ी बहन के साथ अमन वर्मा के कथित तौर पर प्रेम संबंध थे।’’

मामले की जांच करने वाली टीम को पता चला कि दोनों ने लड़के को मार डाला और उसके शरीर को खेत में फेंक दिया। अधिकारी ने कहा, "अमन के पिता ने भी शव को फेंकने में दोनों की मदद की। पिता को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है और वह फरार है। पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।" अमन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि आरोपी लड़की को सुधार गृह में भेजा गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला