सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 5 छात्राओं के साथ किया छेड़छाड़, लड़कियों ने लगाए गंभीर आरोप

By भाषा | Published: October 17, 2019 12:37 PM2019-10-17T12:37:07+5:302019-10-17T12:37:07+5:30

पांचवीं और सातवीं कक्षा की सभी नाबालिग छात्राओं ने स्कूल की आंतरिक शिकायत समिति को बताया कि शिक्षक ने उनके साथ छेड़छाड़ की है।

Goa school teacher arrested for molesting 5 minor student, accused arrested | सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 5 छात्राओं के साथ किया छेड़छाड़, लड़कियों ने लगाए गंभीर आरोप

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsलड़कियों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ।शिक्षक को शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोवा में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को पांच छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में गुरुवार (17 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अरविंद गवास ने संवाददाताओं को बताया कि दक्षिण गोवा जिले के पोंडा शहर में स्थित स्कूल की पांच छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गवास ने कहा, ‘‘पांचवीं और सातवीं कक्षा की सभी नाबालिग छात्राओं ने स्कूल की आंतरिक शिकायत समिति को बताया कि शिक्षक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। लड़कियों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ।’’

स्कूल की आंतरिक समिति ने तब जांच की और उनके खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया। उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल की आंतरिक शिकायत समिति द्वारा दर्ज करायी गयी एक पुलिस शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’ 

Web Title: Goa school teacher arrested for molesting 5 minor student, accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे