लाइव न्यूज़ :

गोवा में नए साल का जश्न मनाने के बाद गोकर्ण की ओर जा रहे तमिलनाडु के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, हापुड़ में हादसा, कार खंभे से टकराई, दो मरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2023 20:57 IST

कार कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की एक बस से टकरा गयी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकारवार जिले के अंकोला तालुक के बालेगुली गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुआ।घटना के समय सरकारी बस हुबली से गोकर्ण की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान अरुण पांडियन, विपुल, मोहम्मद और शेखरन के रूप में हुई है।

कारवारः गोवा में नए साल का जश्न मनाने के बाद कर्नाटक के गोकर्ण की ओर जा रहे तमिलनाडु के चार लोगों की रविवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब चार दोस्तों का यह समूह एक कार में गोकर्ण की ओर जा रहा था।

तभी उनकी कार कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की एक बस से टकरा गयी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा कारवार जिले के अंकोला तालुक के बालेगुली गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुआ।

पुलिस ने कहा कि इस घटना के समय सरकारी बस हुबली से गोकर्ण की ओर जा रही थी। चारों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अरुण पांडियन, विपुल, मोहम्मद और शेखरन के रूप में हुई है। शवों को अंकोला अस्पताल भेज दिया गया है।

नववर्ष का जश्न मनाकर लौट रहे छात्रों की कार खंभे से टकराई, दो की मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा थानाक्षेत्र में नववर्ष का जश्न मनाकर गाजियाबाद से लौट रहे छात्रों की कार एक खंभे से टकरा गई, जिससे 11वीं के एक छात्र समेत दो की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कुछ छात्र नववर्ष का जश्न मनाकर कार से गाजियाबाद से जा लौट रहे थे।

तभी शनिवार देर रात उनकी कार पिलखुवा चंड़ी मंदिर के पास एक खंभे से टकरा गई और कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन इस दुर्घटना में दो छात्रों पिलखुवा निवासी आशीष (19) व मेरठ निवासी हर्ष (17) की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने इसमें घायल हुए चार अन्य को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकगोवातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?