लाइव न्यूज़ :

हेडमास्टर द्वारा यौन उत्पीड़न के बाद 14 वर्षीय छात्रा ने की थी खुदकुशी

By भाषा | Updated: August 5, 2018 00:21 IST

किशोरी गुरूवार रात को स्कूल के कंप्यूटर कक्ष में खून से लथपथ मिली थी।

Open in App

मलकानगिरी, पांच अगस्तः ओडिशा के मलकानगिरी जिले के स्कूल में गुरूवार रात 10वीं कक्षा की जिस लड़की का शव मिला था उसने कथित रूप से हेडमास्टरर द्वारा यौन उत्पीड़न के बाद खुदकुशी की थी। पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने बताया कि मृतका की नोटबुक में मिली टिप्पणी के बाद सिखपल्ली स्थित सरकारी आवासीय स्कूल के हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। नोटबुक में लिखी टिप्पणी में हेडमास्टर पर स्कूल की नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

मीणा ने बताया कि 14 वर्षीय छात्रा की मौत की जांच के दौरान एक और छात्रा ने पुलिस को बताया कि हेडमास्टर ने उसका भी यौन उत्पीड़न किया है। हेडमास्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 341 (गलत तरीके से रोकना) और पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

किशोरी गुरूवार रात को स्कूल के कंप्यूटर कक्ष में खून से लथपथ मिली थी। उसे मलकानगिरी के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर ने बलात्कार करने के बाद लड़की की हत्या कर दी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :ओड़िसायौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई