लाइव न्यूज़ :

युवती से सामूहिक बलात्कार, बीमारी ठीक करने के बहाने तांत्रिक ने किया दुराचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2019 15:38 IST

डोटाभीम के थानाधिकारी मनोहरलाल ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दो व्यक्ति सोमवार को उसे पकड़कर सुनसान जगह पर ले गए और बलात्कार किया। पीड़िता की आयु 18 - 19 साल की है। एक आरोपी की पहचान मनीष मीणा के रूप में हुई है। थानाधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गयी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमदनापुर थाना प्रभारी मोहम्मद कासिम ने मंगलवार को बताया कि समस्तीपुर गांव में रहने वाली 25 वर्षीय युवती कई दिनों से बीमार थी। बेगूसराय जिले की एक अदालत ने ढाई साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के एक दोषी को मंगलवार को उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

राजस्थान के करौली जिले में एक युवती से कथित सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। डोटाभीम के थानाधिकारी मनोहरलाल ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दो व्यक्ति सोमवार को उसे पकड़कर सुनसान जगह पर ले गए और बलात्कार किया।

पीड़िता की आयु 18 - 19 साल की है। एक आरोपी की पहचान मनीष मीणा के रूप में हुई है। थानाधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गयी हैं। 

बीमारी ठीक करने के बहाने तांत्रिक ने किया दुराचार

बीमारी ठीक करने के बहाने एक तांत्रिक द्वारा युवती से कथित दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। मदनापुर थाना प्रभारी मोहम्मद कासिम ने मंगलवार को बताया कि समस्तीपुर गांव में रहने वाली 25 वर्षीय युवती कई दिनों से बीमार थी।

किसी के बताने पर युवती का पति उसे मदनापुर थाना अंतर्गत पहना निवासी तांत्रिक प्रमोद के पास ले गया। उन्होंने बताया कि तांत्रिक प्रमोद ने 19 मई की शाम को पूजा की सामग्री सहित युवती और उसके पति को बुलाया और जंगल में ले गया।

पूजा करने के बाद तांत्रिक ने युवती के पति को दूर भेज दिया और युवती के साथ दुराचार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद जब पति वापस आया तो तांत्रिक ने कहा कि टोना टोटका सब खत्म हो गया है और अब युवती ठीक हो जाएगी। वापस लौट रही युवती ने रास्ते में पति को तांत्रिक द्वारा दुराचार करने की बात बताई।

पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक प्रमोद के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को उम्र कैद

बेगूसराय जिले की एक अदालत ने ढाई साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के एक दोषी को मंगलवार को उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश धमशील श्रीवास्तव ने परिहार पुलिस चौकी के अंतर्गत राटन गांव में 2 जून 2016 को ढाई साल की एक बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले में दोषी सुशील कुमार को मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।

उन्होंने दोषी पर एक लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया। बखरी थाना अंतर्गत परिहार पुलिस चौकी के राटन गांव निवासी सुशील पर 2 जून 2016 को ढाई वर्षीय बच्ची को चॉकलेट देने का प्रलोभन देकर सुनसान इलाके में ले जाने और उससे दुष्कर्म का आरोप था।

इस मामले में पीडिता की मां के बखरी थाना में मामला दर्ज कराया था। न्यायाधीश ने एक लाख रुपये के अर्थदंड की राशि पीड़ित बच्ची के सहायतार्थ देने का आदेश दिया है।

टॅग्स :रेपबिहारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट