लाइव न्यूज़ :

लड़की का MMS बना वायरल करने की धमकी देकर करता रहा रेप, गर्भवती होने पर खुला राज

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2018 17:22 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़की घर के पीछे खेत में रखवाली करने गई थी, इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया और मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।

Open in App

पटना,14 सितंबर:बिहार के पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के हिच्छामोती गांव में नौ महीने पहले घर के पीछे खेत में गई नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवक वीडियो वायरल करने के नाम पर लगातार यौनशोषण करता रहा। लेकिन गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ तो गांव की पंचायत में शादी का वादा कर मुकर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़की घर के पीछे खेत में रखवाली करने गई थी, इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया और मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई दिनों तक नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। 

पीड़ित नाबालिग ने इस संबंध में एसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया कि नौ माह पूर्व उसके घर के पीछे धान के खेत में गई थी। वहां पहले से मौजूद मो. तबरेज ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार हवस का शिकार बनाता रहा। 

कुछ माह बीत जाने के बाद उसकी मां को उसके गर्भवती होने की आशंका हुई। इस बात की पुष्टि के लिए जब वह डॉक्टर के पास गई तो पता चला कि वह चार माह के गर्भ से है। तब जाकर परिजनों ने पंचायत बुलाई। पंचायती के दौरान आरोपी ने गुनाह कबूल कर शादी करने की बात कही। 

हालांकि, बाद में वह अपने वायदे से मुकर गया। कोर्ट के निर्देश पर महिला थाना में 23 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करवायी गई। मगर, अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं गया है। उसने आरोप लगाया कि जब इस बात की शिकायत करने पिछले 6 सितंबर को वह महिला थाना गई थी तो महिला थानाध्यक्ष ने उसे डांटकर भगा दिया। एसपी के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है, जल्द हीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह