लाइव न्यूज़ :

बिहारः CRPF जवान की बेटी को चाकू की नोक पर किया अगवा, कमरे में ले जाकर की छेड़खानी  

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2018 21:23 IST

बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से कोचिंग जा रही थी। उसी समय लॉज में रहने वाले छात्र ने पीछा कर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना छात्रा की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

Open in App

पटना, 31 जुलाई:बिहार में मनचलों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि यहां लड़कियां दहशतभरी जिंदगी जीने को विवश हैं। झारखंड के डाल्टेनगंज में तैनात सीआरपीएफ जवान की बेटी को चाकू का भय दिखा कर अगवा कर लिया और पटना के बहादुरपुर स्थित लॉज के कमरे में ले जाकर छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से कोचिंग जा रही थी। उसी समय लॉज में रहने वाले छात्र ने पीछा कर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना छात्रा की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को बताया है कि बहादुरपुर स्थित पंचवटी कॉलोनी स्थित एक लॉज है, जहां इंटर की छात्रा अपनी मां के साथ किराए पर रहती है। छात्रा के पिता झारखंड स्थित डाल्टेनगंज में सीआरपीएफ के जवान हैं। 

पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि लॉज में करीब बीस छात्र रहते हैं। मेरी नाबालिग बेटी जब भी घर से कोचिंग के लिए निकलती है तो लॉज में रहने वाला युवक अजीत कुमार उसका पीछा करता है। इसी क्रम में छात्रा जब घर से कोचिंग के लिए निकली तो अजीत ने अपने एक दोस्त के साथ चाकू के बल पर बेटी को कमरे में ले जाकर छेड़खानी की। 

हालांकि, छात्रा किसी तरह मौके से भाग कर निकली और कोचिंग चली गई। कोचिंग करने के बाद उसकी दो सहेलियां उसके साथ उसे घर तक पहुंचाने आईं तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मामला दर्ज कराया। दर्ज शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपित अजीत ने मां-बाप को मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :छेड़छाड़बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली