लाइव न्यूज़ :

फरीदाबादः युवती से चलती कार में दो घंटे तक किया गैंग रेप, सड़क किनारे फेंक हुए फरार

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 15, 2018 08:18 IST

फरीदाबाद गैंगरेप- आरोपियों ने व्यस्त सड़क से युवती का अपहरण कर लिया था।

Open in App

हरियाणा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 23 साल की युवती का अपहरण कर लिया गया। दरिंदों ने युवती का अपहरण कर चलती कार में उसके साथ 2 घंटे तक गैंग रेप किया और फिर सड़क के किनारे फेंक दिया गया। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने यह अपहरण व्यस्ततम सड़क से किया गया। मामला शनिवार (13 जनवरी) फरीदाबाद के सेक्टर 16 क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है कि युवती शाम सात बजे अपना कार्य खत्म कर ऑफिस से घर जा रही थी। इसी दौरान कार से चार लोग आए और उन्होंने उसे अंदर कार में खींच लिया। हालांकि यह सब नजारा पीड़िता के सहयोगी ने देख लिया और पीड़िता को आरोपी कार में डालकर पलबल की ओर ले गए।    

पीड़िता के सहयोगी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई टीमें अलग-अलग दिशाओं में भेज दीं और चेक प्वाइंट्स पर सुरक्षा कड़ी कर दी। वहीं, फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि वह सिकरी इलाके में करीब 9 बजे पेट्रोल पंप के पास मिली।

पाड़िता ने बताया कि चलती गाड़ी में बलात्कार किया और इस दौरान उसका मोबाइल फोन बंद कर दिया। मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (महिला के खिलाफ अपराध) पूजा दाबला की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। वहीं, मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। जांच में अब तक पता चला है कि आरोपियों की संख्या चार थी और पीड़िता किसी को भी नहीं जानती थी।

टॅग्स :गैंगरेपरेपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?