लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः थाने में पुलिसकर्मियों की पिटाई करना पड़ा महंगा, छह लोग हुए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 5, 2018 16:04 IST

थाना पुलिस ने बताया कि राहुल युवती के साथ छेड़खानी के आरोप में हवालात में बंद था। अन्य आरोपी उसे ही छुड़ाकर ले गए। वह दिल्ली के रणवीर नगर का रहने वाला है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब एक दर्जन लोगों के थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों की पिटाई करने और छेड़खानी के आरोप में हवालात में बंद व्यक्ति को साथ ले जाने के संबंध में दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में नामजद तीन अन्य लोगों सहित अन्य कई अभी फरार चल रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि नामजद आरोपियों में से सूरज, रणवीर, नरेंद्र, प्रवीण, जगवती और मुनेष को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी दिल्ली में ख्याना गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में नामजद काला, विजय कुमार और राहुल अभी फरार हैं।

थाना पुलिस ने बताया कि राहुल युवती के साथ छेड़खानी के आरोप में हवालात में बंद था। अन्य आरोपी उसे ही छुड़ाकर ले गए। वह दिल्ली के रणवीर नगर का रहने वाला है।

गौरतलब है कि सोमवार देर शाम राहुल ने नशे की हालत में युवती से कथित रूप से छेड़छाड़ की। युवती जब इसकी शिकायत करने थाने पहुंची तो राहुल के करीब एक दर्जन पहचान वाले थाने पहुंचे। उन्होंने वहां मार-पीट की और राहुल को अपने साथ ले गए। पुलिस आगे की औपचारिकताएं पूरी कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO