इंस्टाग्राम पर दोस्ती, 14 वर्षीय लड़की को फोन कर बुलाया, दुष्कर्म

By नितिन गुप्ता | Published: September 5, 2021 02:11 PM2021-09-05T14:11:41+5:302021-09-05T14:12:31+5:30

मध्य प्रदेश के देवास का मामला है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि मल्हार तोड़ी इलाके में रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की की दोस्ती 19 वर्षीय युवक से हो गई।

Friendship on Instagram called 14 year old girl raped devas madhya pradesh | इंस्टाग्राम पर दोस्ती, 14 वर्षीय लड़की को फोन कर बुलाया, दुष्कर्म

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी, जिसे आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। 

Highlightsमंदिर के पीछे ले जाकर लड़की से दुष्कर्म किया। धारा 376, 506 और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

देवासः देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र इलाके में स्थित शीलनाथ धूनी मंदिर के पीछे एक वर्ग विशेष के युवक ने एक नाबालिग लड़की को फोन कर मिलने के बहाने बुलाया और मन्दिर के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

इस बीच किसी ने युवक को देख लिया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी युवक मंदिर की दीवार फांद कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित लड़की को साथ लेकर हिन्दू संगठन के कई कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गये। 

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि मल्हार तोड़ी इलाके में रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर इसी इलाके में रहने वाले 19 वर्षीय युवक मुस्तफ़ा मंसूरी से हो गई। शनिवार अपरान्ह आरोपी ने लड़की को फोन कर मिलने के बहाने शीलनाथ धूनी मन्दिर में बुलाया।

यहाँ आरोपी लड़की को लेकर दर्शन के बहाने मन्दिर में गया और मंदिर के पीछे ले जाकर लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी मुस्तफा के खिलाफ धारा 376, 506 और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी, जिसे आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। 

Web Title: Friendship on Instagram called 14 year old girl raped devas madhya pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे