लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक संदीप गोयल को गृह मंत्रालय ने निलंबित किया, अधिकारी को 12.5 करोड़ रुपये का भुगतान, ठग सुकेश चंद्रशेखर का दावा

By भाषा | Updated: December 22, 2022 15:29 IST

1989 के बैच के आईपीएस अधिकारी संदीप गोयल को पिछले महीने तिहाड़ जेल के महानिदेशक पद से हटाकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी को 12.5 करोड़ रुपये का भुगतान करने का सनसनीखेज दावा किया था।चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले के सिलसिले में मंडोली जेल में बंद है। मंत्री सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। 

नई दिल्लीः भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक संदीप गोयल को कर्तव्यों के निर्वहन में कथित लापरवाही के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

1989 के बैच के आईपीएस अधिकारी गोयल को पिछले महीने तिहाड़ जेल के महानिदेशक पद से हटाकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गोयल को तिहाड़ जेल के महानिदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन में ‘लापरवाही’ के लिए निलंबित किया गया है।

हालांकि, निलंबन आदेश में फैसले के पीछे कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है। गोयल को उस समय तिहाड़ जेल के महानिदेशक पद से हटा दिया गया था, जब कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल में अपनी सुरक्षा के लिए अधिकारी को 12.5 करोड़ रुपये का भुगतान करने का सनसनीखेज दावा किया था।

चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले के सिलसिले में मंडोली जेल में बंद है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को सात अक्टूबर को लिखे पत्र में चंद्रशेखर ने यह भी दावा किया था कि उसने आम आदमी पार्टी (आप) में एक ‘अहम पद’ के लिए पार्टी को 50 करोड़ रुपये और जेल में अपनी सुरक्षा के लिए मंत्री सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

चंद्रशेखर ने ये आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा एक अदालत में जैन के तिहाड़ जेल में एक गवाह से मिलने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने का दावा किए जाने के तुरंत बाद लगाए थे। वर्ष 2019 में चंद्रशेखर ने आरोप लगाया था कि जैन ने अपने सचिव और करीबी मित्र सुशील के साथ उससे जेल में मुलाकात की थी और जेल में ‘सुरक्षित रहने’ तथा मूलभूत सुविधाएं हासिल करने के लिए हर महीने दो करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा था।

चंद्रशेखर ने गोयल को सत्येंद्र जैन का ‘भरोसेमंद सहयोगी’ भी बताया था। उसने दावा किया था कि जैन ने गोयल को डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा था। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया था कि जैन ने उस पर दो-तीन महीने में दस करोड़ रुपये का भुगतान करने का दबाव बनाया था।

कथित ठग ने दावा किया था कि उसने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर गोयल द्वारा वसूली गिरोह चलाने का खुलासा किया था। उसने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को जैन और गोयल को अदा की गई धनराशि के बारे में बताने का भी दावा किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप