लाइव न्यूज़ :

जयपुर के निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, तीन मजदूरों की हुई मौत

By भाषा | Updated: January 8, 2020 14:10 IST

घटना मंगलवार रात की है जब निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं और छठी मंजिल पर काम कर रहे छह मजदूर इमारत के दरवाजों व लकड़ी के अन्य सामान में आग लगने के कारण फंस गए। इनमें से तीन बेहोश हो गए जिन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में बेहोश हुए अजहर, निजाम और सौरभ की अस्पताल में मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देबजाज नगर पुलिस थाने के एसएचओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल तीन अन्य लोगों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।दो मजदूरों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

जयपुर की अनिता कॉलोनी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। इमारत के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार तीनों मजदूरों की मौत दम घुटने से हुई। घायल हुए तीन अन्य मजदूरों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

घटना मंगलवार रात की है जब निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं और छठी मंजिल पर काम कर रहे छह मजदूर इमारत के दरवाजों व लकड़ी के अन्य सामान में आग लगने के कारण फंस गए। इनमें से तीन बेहोश हो गए जिन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में बेहोश हुए अजहर, निजाम और सौरभ की अस्पताल में मौत हो गयी।

बजाज नगर पुलिस थाने के एसएचओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल तीन अन्य लोगों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि दो मजदूरों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि इमारत के मालिकों अनन्या अग्रवाल व एनएन अग्रवाल और ठेकेदार अब्बास के खिलाफ भादसं की धारा 304 व 336 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

टॅग्स :जयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर