68 हजार में पिता ने बेटी का किया सौदा, पुलिस ने शिकायत के बाद किया गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 31, 2018 03:59 PM2018-07-31T15:59:34+5:302018-07-31T15:59:34+5:30

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने 68 हजार रुपये में अपनी बेटी का सौदा कर दिया। लड़की के पिता का नाम ओमकार है जिसने अपने 11 साल की बेटी की शादी करीब तीन गुना ज्यादा उम्र के व्यक्ति के साथ कर दी।

father sold 11 year old daughter for 68 thousand | 68 हजार में पिता ने बेटी का किया सौदा, पुलिस ने शिकायत के बाद किया गिरफ्तार

68 हजार में पिता ने बेटी का किया सौदा, पुलिस ने शिकायत के बाद किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा से एक घिनौनी घटना सामने आई है। खबर के अनुसार ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने 68 हजार रुपये में अपनी बेटी का सौदा कर दिया। लड़की के पिता का नाम ओमकार है जिसने अपने 11 साल की बेटी की शादी करीब तीन गुना ज्यादा उम्र के व्यक्ति के साथ कर दी। 

ये शादी करीब ढाई महीने पहले हुई थी। लड़की की मां इस शादी का विरोध शुरू से ही कर रही थी। इसके बाद लड़की की मां ने थाने में इस मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लड़की के पिता, बिचौलिए(विनोद) और लड़की से शादी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मानें तो लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा की उनके पति ओमकार ने बुलंदशहर के विनोद को पैसे के बदले अपनी बेटी का सौदा करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद विनोद ने अपने गांव में रहने वाले देवेंद्र से शादी करने की बात कही।

 बता दें कि देवेंद्र की उम्र 34 वर्ष है। इसके बाद लड़की के पिता ने 68 रुपये का सौदा कर किशोरी की शादी देवेंद्र से करवा दी। लड़की के मां के अनुसार देवेंद्र के परीजन 2 दिन पहले ही उनकी बेटी को जबरन लेकर चले गए।

पुलिस के अलावा महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इस मामले की शिकायत की है। 
तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। किशोरी के मेडिकल जांच होने के बाद उसका बयान कोर्ट में दर्ज किया जाएगा। किशोरी के बयान के बाद आरोपी पर आगे की कारवाई हो पाएगी।

Web Title: father sold 11 year old daughter for 68 thousand

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे