लाइव न्यूज़ :

फतेहपुरः 52 साल के पति ने 50 वर्षीय पत्नी को कुल्हाड़ी से कई वार कर काट डाला, कारण जान हो जाएंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 18:12 IST

चौफेरवा गांव के रहने वाले रामविशाल (52) ने घर के बाहर चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी जमुना देवी (50) के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पति को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वीर सिंह ने रविवार को जानकारी दी।

फतेहपुरः जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार की रात कुल्हाड़ी से काट कर कथित रूप से अपनी पत्‍नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वीर सिंह ने रविवार को जानकारी दी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के रहने वाले रामविशाल (52) ने घर के बाहर चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी जमुना देवी (50) के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

छात्रावास में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन

डॉक्टर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीएड की एक छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बीएड कर रही दिव्यांग छात्रा अंजलि यादव (26) को शनिवार की रात उसकी सहपाठियों ने छात्रावास के कमरे में फंदे पर लटका देखा और इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। अंजलि को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना को लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार रात को ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जो रविवार को भी जारी रहा। काकोरी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आशुतोष कुमार ने बताया, ‘‘अंजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।’’

एसीपी ने बताया कि घटना को लेकर लड़की के परिवार वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। इस बीच, प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि अंजलि को कुछ शिक्षकों ने प्रताड़ित किया जिससे मजबूर होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने घटना की विशेष जांच और विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव और प्रॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना के संदर्भ में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अमित कुमार ने कहा, ‘‘घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और हमने मामले की जांच के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया है।’’ प्रदर्शनकारी छात्रों के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘केवल कुछ छात्र विश्वविद्यालय के गेट के बाहर विरोध कर रहे हैं। हम उनके संपर्क में हैं। विरोध जल्द ही समाप्त हो जाएगा।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज