लाइव न्यूज़ :

बिहार के अररिया में रिश्ते को शर्मसार करते हुए भाई ने अपनी सगी बहन पर ढाया जुल्म, पानी मांगने पर पिलाया पेशाब

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2019 17:24 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाई और भाभी ने मिलकर लड़की को मकान की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में कैद कर रखा था. इस दौरान उसे खाने के लिए कुछ नहीं दिया और बुरी तरह पीटा गया, जिससे वो बेहोश हो गई. रिश्तों की सारी हदें तो तब पार हो गई जब होश में आने पर पीड़ित लड़की ने पानी मांगा तो उसे पेशाब पिला दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देबीते 4 दिनों से खाना-पीना नहीं दिया जा रहा था.पीडित लड़की ने थाने में दी अपनी शिकायत में कहा कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है.

बिहार के अररिया जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिले के भागकोहलिया पंचायत के लबाना टोली में अपने ही भाई ने संपत्ति के लालच में पत्नी के साथ मिलकर बहन को बंधक बना लिया और उसे खूब पीटता था.

चार दिनों तक उसे भूखा रखा गया और खाना मांगने पर पिटाई की जाती थी. यही नही पानी मांगने पर पेशाब पिलाया जाता था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाई और भाभी ने मिलकर लड़की को मकान की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में कैद कर रखा था. इस दौरान उसे खाने के लिए कुछ नहीं दिया और बुरी तरह पीटा गया, जिससे वो बेहोश हो गई.

रिश्तों की सारी हदें तो तब पार हो गई जब होश में आने पर पीड़ित लड़की ने पानी मांगा तो उसे पेशाब पिला दिया गया. गांव वालों ने घर वालों की गिरफ्तर से लड़की को मुक्त कराया. लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पीडित लड़की ने थाने में दी अपनी शिकायत में कहा कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है. उसका भाई और भाभी संपत्ति हड़पने के लिए उसे घर से भगाना चाहते हैं, इसलिए प्रताड़ित  किया जा रहा है.

भाई मेरी शादी भी नहीं कराना चाहता. वहीं, भाई रुस्तम ने कहा कि उसकी बहन की दिमागी हालत ठीक नहीं है और उसके सारे आरोप गलत हैं.

मामले की जानकारी एसपी धूरत सायली सावलाराम को दी गई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. फारबिसगंज पुलिस अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

युवती ने बताया है कि 6 मई को मेरे भाई एवं भाभी पहले मुझे डंडे से पीटा इसके बाद मकान की दूसरे मंजिल पर ले जाकर रस्सी से दोनों हाथ और पैर बांध कर जमकर मारपीट की. मैं बेहोश हो गई.

जब होश आया और पानी मांगी तो मुझे पेशाब पिलाया गया. बीते 4 दिनों से खाना-पीना नहीं दिया जा रहा था. खाना मांगने पर पिटाई करते थे. 

मोहल्ले के लोगों ने आज मेरे घर में घुसकर मुझे मुक्त कराया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं वार्ड पार्षद मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि युवती को शादी-विवाह एवं संपत्ति को लेकर जान मारने की नियत से 4 दिनों से बंधक बनाकर यातना और प्रताड़ना दिया जा रहा था.

जब लोगों को इसकी भनक हुई और वह रुस्तम के घर गये तो लड़की खिड़की से लटक रही थी और उसने देखते ही जान बचाने की गुहार लगाई. उसके बाद उसे बचाया गया है. 

वहीं, अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक अली अकबर ने कहा कि पीड़िता की हालत ठीक है और सुधार हो रहा है. कई जगह जख्म हैं.

इस संबंध में एसपी धूरत सायली सावलाराम ने कहा कि मामले की जांच करवा रहे हैं. इस मामले में जो भी दोषी होगा उसकी गिरफ्तारी होगी. उसे किसी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट