लाइव न्यूज़ :

एलगार मामला: दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

By भाषा | Updated: August 7, 2020 17:15 IST

एनआईए ने अदालत में दलील दी थी कि आरोपी का भाकपा (माओवादियों) के साथ संबंध हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष अदालत के न्यायाधीश डी ई कोथलिकर ने हनी बाबू शुक्रवार को एनआईए रिमांड समाप्त होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का दावा है कि उसके अगले दिन कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास हिंसा भड़की। पुणे पुलिस ने मामले में 15 नवंबर, 2018 और 21 फरवरी, 2019 को क्रमशः आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र दायर किया था।

मुंबई: मुंबई की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को एलगार परिषद मामले में गिरफ्तार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू को 21 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू मुसलीयरवेटिल थारायिल (54) को 28 जुलाई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले में उनकी संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था। विशेष अदालत के न्यायाधीश डी ई कोथलिकर ने उन्हें शुक्रवार को एनआईए रिमांड समाप्त होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इससे पहले, एनआईए ने अदालत में दलील दी थी कि आरोपी का भाकपा (माओवादियों) के साथ संबंध हैं। यह मामला 31 दिसंबर 2017 को पुणे में आयोजित एलगार परिषद के सम्मेलन में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों से संबंधित है।

पुलिस का दावा है कि उसके अगले दिन कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास हिंसा भड़की। पुणे पुलिस ने मामले में 15 नवंबर, 2018 और 21 फरवरी, 2019 को क्रमशः आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र दायर किया था। एनआईए ने इस साल 24 जनवरी को मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। 

टॅग्स :केसदिल्ली विश्वविद्यालयएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टकई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई