लाइव न्यूज़ :

East Champaran Crime News: प्रेम प्रसंग से पति नाराज, पत्नी ने दो प्रेमी को गला दबाकर मार डाला, शवों को बोरा में रखकर नारायण घाट चितवन में छुपाया

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2024 15:34 IST

East Champaran Crime News: मृतकों की पहचान सुगौली निवासी अखिलेश प्रसाद की पत्नी स्मिता देवी व उसके प्रेमी फुलवरिया गांव निवासी ऋषभ कुमार के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे दूसरे प्रेमी फुलवरिया गांव निवासी रितेश कुमार का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है। तीनों की हत्या का खुलासा स्मिता के पति अखिलेश कुमार से पूछताछ के बाद हुआ है। नेपाल के नारायण घाट चितवन में नेपाल पुलिस ने नवंबर में एक घर से दो अलग-अलग बोरे में दो शव बरामद किया था।

East Champaran Crime News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के सुगांव डीह गांव में अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज पति ने एक खौफनाक कदम उठाया है। पति ने अपनी पत्नी और उसके एक  दो प्रेमी की हत्या गला दबाकर कर दिया। इसके बाद शवों को बोरा में रखकर नेपाल के नारायण घाट चितवन में छुपा दिया।

मृतकों की पहचान सुगौली निवासी अखिलेश प्रसाद की पत्नी स्मिता देवी व उसके प्रेमी फुलवरिया गांव निवासी ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे प्रेमी फुलवरिया गांव निवासी रितेश कुमार का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस शव की तलाश कर रही है। तीनों की हत्या का खुलासा स्मिता के पति अखिलेश कुमार से पूछताछ के बाद हुआ है।

सुगौली पुलिस अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार नेपाल के नारायण घाट चितवन में नेपाल पुलिस ने नवंबर में एक घर से दो अलग-अलग बोरे में दो शव बरामद किया था। इसकी जानकारी पर पहुंचे ऋषभ के पिता ने दोनों शवों की पहचान की थी।

थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि रितेश के अपहरण के मामले में स्मिता के पति अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। अखिलेश ने पुलिस को बताया है कि 23 अक्टूबर को रितेश को बुलाकर उसने उसकी हत्या कर दी।

शव को ऋषभ के मामा के गांव केसरिया थाना के खाप गोपालपुर गांव के सरेह में गड्ढा में दबा दिया था। इसके बाद ऋषभ और उसकी पत्नी स्मिता दोनों नेपाल के चितवन में रहने लगे। वह वहां भी चला गया। इस दौरान मौका मिलते ही उसने दोनों की बारी-बारी से गला दबाकर हत्या कर दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए