लाइव न्यूज़ :

बिहार: अदालत में सुनवाई के दौरान रिवॉल्वर लेकर पहुंचा वकील और फिर..... जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 3, 2022 13:06 IST

वकील द्वारा अदालत में रिवॉल्वर ले जाने पर बोलते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यायाधीश ने तुरंत अपने सुरक्षा कर्मियों को वकील के कब्जे से हथियार लेने के लिए कहा और उसकी तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत अदालत कक्ष पहुंची और दास को गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अदालत के सुनवाई के दौरान रिवॉल्वर लेकर जाने का मामला सामने आया है। इस आरोप में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। उस पर शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं और भारतीय दंड संहिता के अन्य धाराएं लगाई गई है।

पटना:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में कथित तौर पर लाइसेंसी रिवाल्वर ले जाने के आरोप में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बुधवार को हुई, जब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी के प्रधान ने देखा कि अधिवक्ता पंकज कुमार दास एक मामले की सुनवाई के दौरान कथित तौर पर उनके अदालत कक्ष में हथियार लेकर जा रहे हैं। 

जज के कहने पर आरोपी वकील हुआ गिरफ्तार

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यायाधीश ने तुरंत अपने सुरक्षा कर्मियों को वकील के कब्जे से हथियार लेने के लिए कहा और उसकी तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत अदालत कक्ष पहुंची और दास को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी वकील पर लगाए गए ये धाराएं

सदर थाना के प्रभारी राम सिंह के मुताबिक, दास के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-186 (लोक सेवक के सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘न्यायाधीश के निर्देश के बाद गिरफ्तारी की गई।’’ सिंह के अनुसार, बाद में दास को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

आरोपी वकील ने खुद को किसी साजिश का शिकार बताया

इस बीच, वकीलों के एक समूह ने न्यायमूर्ति प्रधान से अधिवक्ता दास को माफ करने का आग्रह किया है। वहां मौजूद एक वकील ने बताया कि न्यायाधीश ने उनसे कहा है कि इस मामले में कुछ नहीं किया जा सकता। मुजफ्फरपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम कृष्ण ठाकुर ने कहा, ‘‘हम पहले ही न्यायाधीश के समक्ष वकील की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘बार एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एक जरूरी बैठक बुलाई है। हम सोमवार को आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला करेंगे।’’ बाद में गिरफ्तार वकील ने अदालत में दयर एक आवेदन में दावा किया कि वह साजिश का शिकार हुआ है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारबिहार समाचारPoliceकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली