लाइव न्यूज़ :

डूंगरपुरः 15 साल की बुआ ने अपनी नौ वर्षीय भतीजी का सिर तलवार से काटा, आरोपी दसवीं की छात्रा है और छात्रावास में रहती है, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 17:06 IST

पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की दो दिनों से ‘सामान्य व्यवहार नहीं’ कर रही थी तथा वह एवं उसके परिवार दशा माता की पूजा कर रहे थे और उनसभी ने अपने कमरे में मूर्ति भी स्थापित कर रखी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में उन्‍मत हो गई और उसने तलवार उठा ली। परिवार वाले घबराकर वहां से भाग गए।लड़की दूसरे कमरे में घुस गई और उसने नौ वर्षीय अपनी भतीजी वर्षा का सिर काट दिया।

जयपुरः राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सोमवार को द‍िल दहलाने वाली एक घटना में 15 साल की एक लड़की ने कथित तौर पर अपनी नौ वर्षीय भतीजी का सिर तलवार से काट दिया।

 

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की दो दिनों से ‘सामान्य व्यवहार नहीं’ कर रही थी तथा वह एवं उसके परिवार दशा माता की पूजा कर रहे थे और उनसभी ने अपने कमरे में मूर्ति भी स्थापित कर रखी थी। चितरी थाने के एसएचओ गोविंद सिंह ने बताया, ‘‘सोमवार तड़के करीब तीन बजे लड़की अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में उन्‍मत हो गई और उसने तलवार उठा ली। परिवार वाले घबराकर वहां से भाग गए।

आरोपी लड़की तलवार लहराते हुए लड़की दूसरे कमरे में घुस गई और उसने नौ वर्षीय अपनी भतीजी वर्षा का सिर काट दिया।’’ सागवारा के क्षेत्राधिकारी नरपत सिंह ने बताया कि आरोपी लड़की दसवीं की छात्रा है तथा छात्रावास में रहती है एवं कुछ पहले घर आयी थी। उन्होंने कहा, ‘‘ अचानक उसके बर्ताव में बदलाव आ गया। वह सामान्य आचरण नहीं कर री थी और ऐसा लगता है कि उसे इलाज की जरूरत है।

परिवार ने बताया कि उसने दो दिनों तक पूजा के कारण कुछ भी नहीं खाया था।’’ थानाप्रभारी ने कहा कि ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम मौके से सबूत जुटा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप