लाइव न्यूज़ :

प्रेम प्रसंग के चलते युवक को पेड़ से बांध कर पीट-पीट कर मार डाला

By भाषा | Updated: February 5, 2019 22:06 IST

नानक सिंह, श्रवणसिंह और सुरमुख सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

Open in App

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रंसग के चलते सोमवार देर रात 30 वर्षीय एक युवक को लड़की के पिता, चाचा और दादा ने पेड़ से बांध कर लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला।थानाधिकारी अमरजीत चावला ने मंगलवार को बताया कि हैड गांव निवासी हरजीत सिंह (30) का नानक सिंह की बेटी के साथ कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे नाराज नानक सिंह ने भाई श्रवण सिंह और पिता सुरमुख सिंह के साथ मिलकर युवक को बीडी गांव में पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध कर लाठियों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया लेकिन मंगलवार तडके उसकी तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से नानक सिंह, श्रवणसिंह और सुरमुख सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार