लाइव न्यूज़ :

19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ ऑटो चालक ने किया बलात्कार, महाराष्ट्र के रत्नागिरी में उबाल, सीसीटीवी वीडियो की मदद से जांच जारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 27, 2024 11:25 IST

Driver Rapes Nursing Student in Maharashtra: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में कॉलेज से घर जा रही 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार छात्रा को एक ऑटो-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देकॉलेज से घर जा रही 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ बलात्कार ऑटो-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया

Driver Rapes Nursing Student in Maharashtra: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में कॉलेज से घर जा रही 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार छात्रा को एक ऑटो-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ बलात्कार किया। ड्राइवर ने लड़की को नशीला पानी पिलाया और जब वह बेहोश हो गई, तो वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नर्सिंग छात्रा ने अपने कॉलेज से घर जाने के लिए ऑटो बुक किया। रास्ते में ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट की। होश में आने के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को फोन किया।

सीएनएन न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना तब हुई जब 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा वह घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई। ऑटो चालक ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पीने की पेशकश की। इसके बाद वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, उसके साथ बलात्कार किया और घटनास्थल से भाग गया। 

महिला के माता-पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद कल रात इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ऑटो के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस सीसीटीवी वीडियो की मदद से घटना की तह में जाने का प्रयास कर रही है। छात्रा को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब देश में कोलकाता में हुई घटना को लेकर गुस्सा है।  31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर की 9 अगस्त को कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या कर दी गई थी।  विषम समय में होने वाली शिफ्ट के कारण मेडिकल स्टॉफ सुरक्षा के लिए कानून की मांग की जा रही है।

टॅग्स :रेपमहाराष्ट्रक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?