लाइव न्यूज़ :

डांडिया नाइट में महिला संग नाचने को लेकर हुआ विवाद, रोकने पर पति को दिया धक्का, हुई मौत

By धीरज मिश्रा | Updated: October 25, 2023 15:15 IST

एक परिवार नवरात्रि के मौके पर सोसाइटी में आयोजित डांडिया नाइट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा था। यहां सबकुछ ठीक चल रहा था और सभी डांडिया खेल रहे थे। इस बीच एक युवक के द्वारा एक लड़की के साथ डांस करने की इच्छा व्यक्त की गई। लड़की ने युवक के इस इच्छा को अस्वीकार कर दिया। बावजूद युवक के द्वारा लगातार लड़की को डांस करने के लिए दबाव डाला गया।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित प्रिंसेज सोसाइटी में आयोजित डांडिया नाइट में बवाल बेटी, पत्नी और बेटे को बचाने गए पिता की गई जान पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू

ग्रेटर फरीदाबाद: नवरात्रि का पर्व अभी आपने धूमधाम से अपने परिवार के साथ मनाया होगा। लेकिन एक परिवार के लिए यह यह पर्व गमगीन रहा। दरअसल, एक परिवार नवरात्रि के मौके पर सोसाइटी में आयोजित डांडिया नाइट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा था। यहां सबकुछ ठीक चल रहा था और सभी डांडिया खेल रहे थे। इस बीच, एक युवक के द्वारा एक लड़की के साथ डांस करने की इच्छा व्यक्त की गई। लड़की ने युवक के इस इच्छा को अस्वीकार कर दिया।

बावजूद युवक के द्वारा लगातार लड़की को डांस करने के लिए दबाव डाला गया। इस पर लड़की ने परेशान होकर अपनी मां से कहा, मां ने जब युवकों को समझाया तो कुछ युवक लड़की की मां के साथ बदतमीजी करने लगे। इस बीच लड़की का भाई बीच बचाव के लिए आता तो उसके साथ युवकों ने मारपीट की। बेटी पत्नी और बेटे को बचाने के लिए पिता बीच में आए तो युवकों के साथ धक्कामुक्की हुई।

इस दौरान लड़की के पिता बेहोश हो गए। आनन-फानन में जब उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित प्रिंसेज सोसाइटी में हुआ। यहां सोमवार रात नवरात्रि के मौके पर डांडिआ नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मामले में खेड़ीपुल थाना मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 53 वर्षीय प्रेम मेहता के रूप में हुई है।

बेटी कनिका ने पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम

खेड़ीपुल पुलिस के अनुसार मृतक प्रेम मेहता की बेटी कनिका ने अपनी शिकायत देते हुए बताया है कि सोमवार-मंगलवार रात करीब एक बजे पूरा परिवार डांडिया नाइट में डांस कर रहे थे। इसी बीच लक्की नाम का एक युवक उनके साथ डांस करने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने मना किया और अपनी मां को बताया। मां ने युवक को समझाया तो वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बदतमीजी करने लगा। इस बीच उसका भाई आया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

इस दौरान उसके पिता प्रेम मेहता आए और बीच-बचाव करने लगे। कनिका का आरोप है कि लक्की और उसके कुछ साथियों ने उसके पिता को धक्का दिया। जिससे वह नीचे गिर कर बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खेड़ीपुल थाना ने गैर इरातन हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेम मेहता परिवार के साथ सोसाइटी में किराए के फ्लैट पर रहते थे। बताया जाता है कि वह दिल के मरीज थे। धक्कामुक्की में गिरने से उन्हें हार्ट अटैक आया होगा। जिससे उनकी मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

टॅग्स :क्राइमFaridabadनवरात्रिPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो