लाइव न्यूज़ :

Dhananjay Munde resigns: धनंजय मुंडे का इस्तीफा पर्याप्त नहीं?, मनोज जरांगे ने कहा- हत्या का मामला दर्ज हो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 13:41 IST

Dhananjay Munde resigns: हत्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मंगलवार को जरांगे सरपंच के परिवार से मिलने के लिए बीड के मसाजोग गांव पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देDhananjay Munde resigns: मंत्रिमंडल से हटाने की विपक्ष की जोरदार मांग के बाद यह इस्तीफा सामने आया है।Dhananjay Munde resigns: हत्या का भी मामला दर्ज होना चाहिए।Dhananjay Munde resigns: पैसा वे उगाही करते थे, वो मुंडे के पास जाता था।

Dhananjay Munde resigns: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में धनंजय मुंडे का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के लिए उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और परली से विधायक मुंडे ने अपने करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को बीड सरपंच हत्या मामले में ‘मास्टरमाइंड’ बताए जाने के कुछ दिनों बाद राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। मुंडे को मंत्रिमंडल से हटाने की विपक्ष की जोरदार मांग के बाद यह इस्तीफा सामने आया है।

हत्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मंगलवार को जरांगे सरपंच के परिवार से मिलने के लिए बीड के मसाजोग गांव पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता ने गांव में पत्रकारों से कहा, ‘‘सिर्फ मंत्री पद से मुंडे का इस्तीफा स्वीकार करना ही काफी नहीं है। उन्हें विधायक पद से भी इस्तीफा देना चाहिए। उन पर हत्या का भी मामला दर्ज होना चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी मुंडे के आदमी थे और जो पैसा वे उगाही करते थे, वो मुंडे के पास जाता था। मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से संबंधित भयावह तस्वीरें और अदालती आरोपपत्र का विवरण सामने आने के बाद विपक्ष ने मुंडे के इस्तीफे की मांग तेज कर दी। इन तस्वीरों और अदालती आरोपपत्र में हत्या से पहले की गई क्रूरता का खुलासा हुआ है।

देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश करने पर अगवा कर लिया गया और प्रताड़ित किया गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने 27 फरवरी को देशमुख की हत्या और दो संबंधित मामलों में बीड जिले की एक अदालत में 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। जरांगे ने कहा, ‘‘अब एकमात्र काम बीड में जबरन वसूली करने वाले गिरोह को खत्म करना है।

हालांकि, कुछ लोगों को केवल पैसे और प्रतिष्ठा से प्यार है और वे इसके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख को तब तक लड़ना होगा जब तक कि आरोपियों को इस अपराध के लिए फांसी नहीं मिल जाती।’’

मारे गए सरपंच के भाई धनंजय ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने जो कुछ झेला है, उसे व्यक्त नहीं किया जा सकता और इस घटना ने उन्हें तोड़कर रख दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने बीड के पिछले पुलिस अधीक्षक से मामले को दबाने के लिए कहा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याधनंजय मुंडेमहाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश