लाइव न्यूज़ :

छह छात्रों को लुटेरे समझकर पीट-पीटकर मार डाला, 13 दोषियों को मौत और 19 को आजीवन कारावास की सजा, जानिए मामला

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:26 IST

न्यायाधीश ने मौत की सजा पाने वाले दोषियों पर 20-20 हजार टके जबकि आजीवन कारावास की सजा पाने वालों पर 10-10 हजार टके का जुर्माना भी लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में 60 लोगों हत्या के आरोपी थे।तीन लोगों की मौत के बाद आरोप पत्र से उनका नाम हटा दिया गया।लुटेरे होने का आरोप लगाकर उनमें से छह को पीट-पीटकर जान से मार डाला। 

ढाकाः बांग्लादेश की एक अदालत ने दस साल पहले राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में छह छात्रों को लुटेरे समझकर पीट-पीटकर जान से मारने के मामले में बृहस्पतिवार को 13 दोषियों को मौत और 19 अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

ढाका के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की न्यायाधीश इसमत जहां ने यह आदेश सुनाया। न्यायाधीश ने मौत की सजा पाने वाले दोषियों पर 20-20 हजार टके जबकि आजीवन कारावास की सजा पाने वालों पर 10-10 हजार टके का जुर्माना भी लगाया। इस मामले में 60 लोगों हत्या के आरोपी थे।

सुनवाई के दौरान तीन लोगों की मौत के बाद आरोप पत्र से उनका नाम हटा दिया गया। अभियोजन पक्ष के वकीलों ने कहा कि 57 में 40 आरोपी जेल में है जबकि एक जमानत पर है। शेष को भगोड़ा मानकर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया गया।

न्यायाधीश ने इनमें से 25 को बरी कर दिया। ढाका के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ रहे सात दोस्त 18 जुलाई 2011 को शब-ए-बारात पर ढाका के बाहरी इलाके में सावर थानांतर्गत अमीन बाजार ब्रिज गए थे। इस दौरान स्थानीय लोगों के एक समूह ने लुटेरे होने का आरोप लगाकर उनमें से छह को पीट-पीटकर जान से मार डाला। 

टॅग्स :बांग्लादेशकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई