लाइव न्यूज़ :

देवासः खेत में बकरियां चराने के दौरान कुएं में गिरने से तीन बालिकाओं की मौत, जांच शुरू

By नितिन गुप्ता | Updated: April 30, 2022 17:17 IST

कांटाफोड़ थाना इलाके के भेसून गांव में शुक्रवार अपरान्ह नौ वर्षीय इशिका पुत्री नरेंद्र धुर्वे, आठ वर्षीय संध्या पुत्री राम विलास कुमरे और छह वर्षीय साधना पुत्री कचरू भलावी खेत पर बकरियां चरा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों ने शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शवों को सतवास के स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।बालिकाएं खेत में ही बिना मुंडेर के कुएं में फिसलने से गिर गई। डूबने से उनकी मौत हो गई।

देवासः मध्य प्रदेश के  देवास जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित भेसून गांव में खेत पर बकरियां चराने के दौरान कुएं में गिरने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई। कुएं में करीब 10 से 12 फीट पानी था। डूबने से तीनों बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

 

ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को सतवास के स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। कांटाफोड़ थाना इलाके के भेसून गांव में शुक्रवार अपरान्ह नौ वर्षीय इशिका पुत्री नरेंद्र धुर्वे, आठ वर्षीय संध्या पुत्री राम विलास कुमरे और छह वर्षीय साधना पुत्री कचरू भलावी खेत पर बकरियां चरा रही थी।

इस दौरान बालिकाएं खेत में ही बिना मुंडेर के कुएं में फिसलने से गिर गई। डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीण राजेश धुर्वे ने बताया कि उन्होंने बालिकाओं को खेत पर जाते देखा था। उन्होंने ही ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचेग्रामीणों ने मिलकर  बालिकाओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर कांटाफोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव पीएम के लिए भिजवाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कुआं बिना मुंडेर का था और करीब 12 फीट पानी भरा था। प्रारंभिक तोर पर लगता है कि डूबने से ही बालिकाओं की मौत हुई है। मामले में जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी