लाइव न्यूज़ :

Dewas: मकान में आग लगने से मां-बाप और दो बच्चे की मौत, परिवार में कोहराम, दम घुटने और झुलसने से हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2024 10:19 IST

देवासः अधिकारी ने बताया कि नयापुरा इलाके में स्थित मकान में सुबह करीब पौने पांच बजे आग लगी।

Open in App
ठळक मुद्देनयापुरा में एक डेयरी में आग लगने की सूचना मिली थी।परिसर में एक परिवार भी रहता था।

देवासः मध्य प्रदेश के देवास जिले में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मकान में डेयरी भी थी। एक अधिकारी ने बताया कि नयापुरा इलाके में स्थित मकान में सुबह करीब पौने पांच बजे आग लगी।

नाहर दरवाजा पुलिस थाने की प्रभारी मंजू यादव ने कहा, ‘‘हमें नयापुरा में एक डेयरी में आग लगने की सूचना मिली थी और उसी परिसर में एक परिवार भी रहता था।’’ उन्होंने कहा कि दम घुटने और झुलसने से दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हुई। अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि मामले में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

हैदराबाद में एक इमारत में लगी आग

हैदराबाद के माधापुर इलाके में स्थित ‘सत्व एलिक्सिर’ इमारत की चौथी और पांचवीं मंजिल के कुछ हिस्सों में आग लग गई। तेलंगाना अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। रंगारेड्डी के जिला अग्निशमन अधिकारी शेख खाजा करीमुल्ला ने बताया कि चार दमकल गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हैं।

और घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। टेलीविजन में पर दिखाए गए दृश्यों में इमारत से घना धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद ही आग लगने के कारणों के बारे में पता चलेगा।

कोटा में पंखे से लटका मिला बिहार के 16 वर्षीय छात्र का शव

कोटा में रहकर आईआईटी-जेईई परीक्षा की तैयारी करने वाले बिहार के 16 वर्षीय एक छात्र का शव शुक्रवार को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के एक छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला है। अधिकारियों ने बताया कि छात्र छत के पंखे से लटका मिला, जबकि छात्रावास में आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए पंखों में ऐसे उपकरण लगाए गए हैं जिनसे लटका नहीं जा सकता।

पुलिस को यह खुदकुशी का मामला लग रहा है, हालांकि कोई पत्र नहीं नहीं मिला है और छात्र के जान देने की वजह का पता लगाया जा रहा है। विज्ञान नगर थाने के अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला छात्र 11वीं कक्षा में था और इस साल अप्रैल से शहर में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा था। यह इस साल जनवरी से अब तक कोटा में कोचिंग छात्रों की खुदकुशी का 17वां मामला है। पिछले साल ऐसे 26 दुर्भाग्यपूर्ण मामले सामने आए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?