लाइव न्यूज़ :

Deoria Crime News: एलपीजी सिलेंडर फटने से मां और उसके तीन बच्चों की मौत, पति ने कहा- पत्नी सुबह 4 बजे चाय बना रही थी तब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2024 15:46 IST

Deoria Crime News: मृतकों की पहचान आरती देवी (42), उनकी बेटी आंचल (14), सृष्टि (11) और बेटा कुंदन (12) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचीं और जांच जारी है।पुलिस ने बताया कि संभवत: सिलेंडर में रिसाव के कारण यह घटना हुई होगी।

Deoria Crime News: देवरिया जिले में शनिवार सुबह एलपीजी सिलेंडर फटने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना भलुअनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि गांव के निवासी शिवशंकर गुप्ता सुबह कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे। करीब चार बजे जब उनकी पत्नी आरती चाय बना रही थीं, तभी सिलेंडर फट गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आरती देवी (42), उनकी बेटी आंचल (14), सृष्टि (11) और बेटा कुंदन (12) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचीं और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि संभवत: सिलेंडर में रिसाव के कारण यह घटना हुई होगी।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गंगा नदी में तीन युवक डूबे, दो के शव बरामद

प्रतापगढ़ जिले में गंगा नदी के करेंटी घाट पर नहाते समय तीन युवक डूब गये जिनमें दो के शव बरामद कर लिए गये हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर थाना मानिकपुर क्षेत्र में शुक्रवार शाम की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने शनिवार को बताया कि जिला कौशांबी के थाना कोखराज क्षेत्र के बसावन पुर गांव निवासी शुभम पाल (21), ब्रम्हरौली निवासी आदित्य जायसवाल (20), पलटीपुर निवासी अभिषेक पटेल (20) अपने साथी अभिषेक कुमार (22) और शशांक (23) के साथ करेंटी घाट पर गंगा स्नान के लिए आए थे।

उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण आदित्य, शुभम और अभिषेक पटेल डूबने लगे तो दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग पहुंचे तीनों डूब चुके थे। राय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात आदित्य का शव बरामद किया, जबकि शुभम पाल का शव आज बरामद किया गया। अभिषेक पटेल की तलाश जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने बरामद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने