लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे DU के प्रोफेसर की बढ़ सकती है मुश्किलें, अगले सप्ताह में होगा फैसला

By भाषा | Updated: October 26, 2018 01:23 IST

भारती कॉलेज के प्रचार्य मुक्ति सान्याल ने बताया, ‘‘एक तय प्रक्रिया है जिसका पालन करना होता है और हम काम कर रहे हैं।

Open in App

दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज का प्रशासन यौन शोषण के आरोपी प्रोफेसर के भाग्य का फैसला अगले सप्ताह कर सकता है। आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की रिपोर्ट में प्रोफेसर को यौन शोषण का दोषी बताया गया है।

आईसीसी की सिफारिशों के आधार पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने में हो रही कथित देरी के खिलाफ बुधवार को करीब 150 छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया था।

भारती कॉलेज के प्रचार्य मुक्ति सान्याल ने बताया, ‘‘एक तय प्रक्रिया है जिसका पालन करना होता है और हम काम कर रहे हैं। रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गई है और कॉलेज को मामले की पूरी जानकारी है। हम सुनिश्चित करें कि मामले में सबकुछ सही हो।’’ 

फरवरी, 2018 में एक छात्रा ने शिकायत की थी कि प्रोफेसर ने उसपर अश्लील टिप्पणी की है। उसने एक वीडियो भी दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा था जिसमें वह प्रोफेसर से इस बात को लेकर बहस कर रही है। शिकायत के बाद प्रोफेसर को अवकाश पर भेज दिया गया। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालययौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद