लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने टेंपो ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, सीएम केजरीवाल ने कहा- पूरी घटना की निष्पक्ष हो जांच

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 17, 2019 11:17 IST

घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर की है, जिसे एक युवक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। पुलिस का दावा है कि इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि चालक का कहना है कि पहले उस पर पुलिस ने हमला किया, जिसके बाद उसने अपना बचाव करने के लिए तलवार निकाली।

Open in App

दिल्ली पुलिस की एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, पुलिस की गाड़ी और टैंपू की के बीच टक्कर हो जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने टैंपू ड्राइवर और उसके बेटे को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों-डंडों से जमकर पीटा। इस घटना के बाद तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर की है, जिसे एक युवक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। पुलिस का दावा है कि इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि चालक का कहना है कि पहले उस पर पुलिस ने हमला किया, जिसके बाद उसने अपना बचाव करने के लिए तलवार निकाली।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिसकर्मियों की पहचान सहायक उपनिरीक्षक संजय मलिक और देवेंद्र व कांस्टेबल पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने चालक और उसके बेटे को टेंपू से खींच लिया और उनकी पिटाई की। वीडियो में पुलिसकर्मियों को ड्राइवर के बेटे को घसीटते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनमें से एक ने उसे लाठी व लातों से मारा। 

पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों की दुर्घटना के टेंपो चालक द्वारा एक पुलिस अधिकारी के सिर पर तलवार से हमला किया गया।  इस दौरान हादसे के बाद टेंपो ड्राइवर ने खतरनाक तरीके से उसे चलाया, जिसके बाद एक पुलिसकर्मी को चोटें आईं। 

इस पूरे मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुखर्जी नगर में दिल्ली पुलिस की बर्बरता बहुत निंदनीय और अनुचित है। मैं पूरी घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं। नागरिकों की सुरक्षा करने वालों को अनियंत्रित हिंसक गुंडों में बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।'ट्विटर पर एक यूजर ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। वीडियो में आप साफ साफ पूरी घटना देख सकते हैं। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह