लाइव न्यूज़ :

Delhi School Bus: चालक, कंडक्टर और स्कूल कर्मचारी ने स्कूल बस में छात्रा से यौन उत्पीड़न किया, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2024 12:27 IST

Delhi School Bus: हालांकि, माता-पिता घटना का विवरण देने और कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत देने के वास्ते आगे नहीं आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि निजी स्कूल ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज करायी है। जब लड़की गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अपने घर जा रही थी।पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। 

Delhi School Bus: दिल्ली के आनंद विहार इलाके में स्कूल बस में एक छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने इस मामले में वाहन के चालक, कंडक्टर और स्कूल के एक कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि निजी स्कूल ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज करायी है। यह घटना उस समय हुई जब लड़की गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अपने घर जा रही थी।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि, माता-पिता घटना का विवरण देने और कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत देने के वास्ते आगे नहीं आए हैं।’’ बयान के अनुसार अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बस चालक, कंडक्टर और स्कूल के एक कर्मचारी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। 

नोएडा में सात वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने सात वर्षीय एक बच्ची से कथित अश्लील हरकत करने की घटना के संबंध में 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना फेज-दो पुलिस थाना क्षेत्र के गेझा गांव की है जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर आया।

वीडियो में एक व्यक्ति को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा जा सकता है। थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव के रहने वाले रईस खान के रूप में हुई जिसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना दो दिन पुरानी है। तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?