लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया, पुलिस की जांच जारी

By आकाश चौरसिया | Updated: October 2, 2023 12:48 IST

दिल्ली में एक मामले सामने आया है जिसमें हेड कांस्टेबल ने एक महिला के साथ रेप कर दिया है। इस प्रकरण के बाद महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने अपने ही हेड कांस्टेबल को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया हैपीड़िता ने इससे पहले आरोपी की शिकायत पुलिस के समक्ष की थी दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे- दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: हाल में दिल्ली के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में स्थित जहांगिरपुरी  रेप केस में शामिल हेड कांस्टेबल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ते ही उसकी शिनाख्त बलविंदर के रूप में की है। 

पुलिस ने कहा, पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर हेड कांस्टेबल के विरुद्ध एफआईआर महेंद्र पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई है।

इस मामले पर पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एकृ-दूसरे को पहले से जानते थे। इस बात के चलते हेड कांस्टेबल ने पीड़िता को महेंद्र पार्क स्टेशन क्षेत्र में आने के लिए बहला फुसलाया है और पीड़िता के क्षेत्र में पहुंचने के बाद मौका पाकर हेड कांस्टेबल ने उसके साथ रेप कर दिया।  

पुलिस ने कहा, आरोपी पुलिस हेड कांस्टेबल दिल्ली पुलिस की बटालियन में पोस्टेड है और अभी महेंद्र पार्क पुलिस फोर्स इस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो अब जांच जारी है।

वहीं, रविवार को 2 साल पहले हुई घटना में शामिल एक और हेड कांस्टेबल को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर महिला सिपाही की हत्या कर दी थी और उसके शव को राजधानी के अलीपुर इलाके के एक नाले में छिपा दिया था। 

पुलिस ने कहा, आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर हत्या के दो साल बाद नाले की खुदाई करवाई और पीड़िता के कंकाल को बरामद कर लिया है। 

इस केस में पुलिस ने बताया है कि आरोपी का नाम सुरेंद्र है और उसने पीड़िता को जबरन शादी करने के लिए बोला था। जबकि, आरोपी खुद शादी शुदा है। 

जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने के लिए मना किया तो आरोपी उसे दिल्ली के सुनसान इलाके में ले गया और वहां पर पीड़िता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने महिला सिपाही के शव को नाले में डालकर उसे पत्थर से ढक दिया। 

दिल्ली पुलिस की स्पेश्ल ब्रांच के स्पेशल सीपी रविंद्र ने कहा है कि षड्यंत्र रचने  में आरोपी के साथ उसका साला और कुछ दोस्त शामिल थे। 

टॅग्स :क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला