लाइव न्यूज़ :

9 छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार JNU प्रोफेसर को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 20, 2018 19:44 IST

प्रोफेसर अतुल जौहरी पर छात्राओं को छेड़ने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था और पुलिस मामले की जांच में जुट हुई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्चः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के प्रोफेसर अतुल जौहरी को छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले में मंगलवार को गिफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अतुल जौहरी को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई। जौहरी के वकील ने उनकी जमानत की अर्जी दी। इस दौरान जौहरी ने कहा है कि मुझे जेल भेजने से मेरा करियर खराब हो जाएगा। इससे पहले जौहरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में पुलिस स्टेशन के बाहर जेएनयू के छात्रों ने जमकर हंगामा किया है। आखिरकार छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई कर जेएनयू के 9 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर अतुल जौहरी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रोफेसर अतुल जौहरी पर छात्राओं को छेड़ने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था और पुलिस मामले की जांच में जुट हुई थी। उन पर आरोप है कि वह कक्षा में पढ़ाते समय अश्लील बातें और छात्राओं के साथ छेड़खानी करते थे। इसको लेकर पिछले कई दिनों से छात्राएं प्रदर्शन करती आ रही हैं। 

प्रोफेसर से परेशान छात्राओं ने वसंत कुंज नार्थ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी और पुलिस ने अतुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के साथ केस दर्ज किया था।

आरोपी प्रोफेसर यूनिवर्सिटी के दो प्रशासनिक पदों से नैतिक आधार पर इस्तीफा दे चुका है। ये पद मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) और इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) थे। 

इधर, सोमवार देर रात डीन के ऑफिस में हंगामा मचाने के मामले में कई छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ये एफआईआर प्रोफेसर उमेश अशोक कदम ने दर्ज करवाई। उनका कहना था कि छात्र जबरदस्ती उनके दफ्तर में घुस आए थे। कहा ये भी जा रहा है कि प्रदर्शन करने वाले इन छात्रों ने डीन को बंधक बनाया और दुर्व्यहार भी किया था। जिस कारण से इस एफआईआर में गीता समेत कुल 17 छात्रों के नाम हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)छेड़छाड़दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं