लाइव न्यूज़ :

Delhi Murder Crime News: शादी से कुछ घंटे पहले घर पर 29 वर्षीय जिम प्रशिक्षक की हत्या, चेहरे और सीने पर 15 बार चाकू से वार, पिता की तलाश, छोटे भाई और रिश्तेदार हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2024 22:22 IST

Delhi Murder Crime News: हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभी तक तो यही पता चला है कि पिता-पुत्र के बीच कुछ विवाद था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि यह घटना दक्षिणी दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में हुई। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा।पुलिस को रात करीब 12.30 बजे घटना के बारे में फोन पर सूचना मिली।

Delhi Murder Crime News: दक्षिणी दिल्ली में बृहस्पतिवार को 29 वर्षीय एक जिम प्रशिक्षक की उसकी शादी से कुछ घंटे पहले घर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिम प्रशिक्षक के चेहरे और सीने पर 15 बार चाकू से वार किया गया था। पुलिस हत्या के इस मामले में मुख्य संदिग्ध जिम प्रशिक्षक के पिता की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक गौरव सिंघल के छोटे भाई और एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना दक्षिणी दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभी तक तो यही पता चला है कि पिता-पुत्र के बीच कुछ विवाद था।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा। ’’ दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने कहा कि पुलिस को रात करीब 12.30 बजे घटना के बारे में फोन पर सूचना मिली। उन्होंने बताया कि हमले के बाद गौरव के परिवार के सदस्य उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘ सिंघल का विवाह समारोह बृहस्पतिवार को निर्धारित था।... यह एक 'अरेंज मैरिज' थी।’’ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के शवगृह में रखवा दिया है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। हालांकि, सिंघल के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें परिवार से जुड़े किसी भी व्यक्ति पर किसी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है।

मृतक के चाचा ने कहा, ‘‘ मुझे लगभग आधी रात को मेरे भतीजे की हत्या के बारे में फोन आया। मैं तुरंत घर आ गया। जब मैं वहां पहुंचा, तो गौरव के परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए थे... हमें परिवार की ओर से किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है।’’ परिवार के एक अन्य सदस्य जयप्रकाश सिंघल ने कहा, ‘‘ उसकी हत्या किसने की, इस बारे में पूरे परिवार को कोई जानकारी नहीं है।

हमने कोई चीख नहीं सुनी क्योंकि घर के पास ढोल बज रहा था। पुलिस को मामले की ठीक से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। ’’ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गौरव के चेहरे और छाती पर 15 से अधिक बार चाकू मारा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि वे इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज