लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो स्टेशनः बैग में गहने, 20 लाख रुपये के कीमती सामान, 18 वर्षीय बीएससी छात्रा अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2026 17:44 IST

Delhi Metro Station: अधिकारियों को बैग के बारे में सूचित क्यों नहीं किया। पुलिस ने बताया कि बैग बरामद कर लिया गया, जिसमें सोने के गहने और अन्य सभी सामान बरामद किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देबीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है।कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

Delhi: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर गहनों और अन्य कीमती सामानों से भरा एक बैग चुराने के आरोप में 18 वर्षीय बीएससी छात्रा को गिरफ्तार किया गया है। बैग में लगभग 20 लाख रुपये मूल्य का सामान था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है।

अधिकारी ने बताया कि सोने के गहनों और अन्य सामान से भरे बैग की चोरी की शिकायत के बाद 22 जनवरी को कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, और पाया कि गुलाबी जैकेट और काली पैंट पहने एक युवती बैग लेकर मिलेनियम सिटी सेंटर की ओर जाने वाली मेट्रो ट्रेन में चढ़ गई।

इसने बताया कि बाराखंबा मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों के आगे के विश्लेषण से पता चला कि वही युवती आगे गई और बाद में नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या-2 से बाहर निकली। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार की शादी से संबंधित खरीदारी के लिए अपने परिवार के साथ चांदनी चौक बाजार आई थी। मेट्रो स्टेशन पर सामान स्कैनिंग के दौरान, उसने कथित तौर पर शिकायतकर्ता का एक अतिरिक्त बैग उठा लिया और उसे घर ले गई।

पुलिस ने बताया कि वह इस बात का संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाई कि उसने अधिकारियों को बैग के बारे में सूचित क्यों नहीं किया। पुलिस ने बताया कि बैग बरामद कर लिया गया, जिसमें सोने के गहने और अन्य सभी सामान बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसने बताया कि कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली मेट्रोदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश