लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूस करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार, ऐसे देता था फर्जीवाड़े को अंजाम

By विनीत कुमार | Updated: September 21, 2021 15:04 IST

ठगी के इन मामलों में 2020 में 33 निवेशकों द्वारा दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्वैग प्रोडक्शन नाम की एक कंपनी चलाता था आरोपी, ट्रेलर दिखाकर करता था ठगीआर्मेनिया भागने की कोशिश में था शख्स, मुंबई में वीजा प्राप्त करने की तयारी में लगा था

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म बनाने के लिए फर्जी स्कीम का ऑफर देते हुए 40 से ज्यादा लोगों की ठगी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान उदित ओबेरॉय के तौर पर हुई है। 

शख्स स्वैग प्रोडक्शन नाम की एक कंपनी चलाता था और ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता था जहां वह निवेशकों को बुलाता और फिल्म के लिए पैसे पाने के लिए फिल्म के ट्रेलर दिखाता था। वहीं पुलिस के अनुसार, पिछले साल वह निवेश की गई राशि में से 2 करोड़ रुपये से अधिक के साथ फरार हो गया था।

इन मामलों में 2020 में 33 निवेशकों द्वारा दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने ज्यादा रिटर्न का वादा किया था और कहा था कि वह फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों के साथ काम करता है।

आरोपों के अनुसार शुरुआत में कुछ निवेशकों को रिटर्न मिला लेकिन बाद में आरोपियों ने सभी को भुगतान करना बंद कर दिया। उन्होंने जब कंपनी से संपर्क किया तो पाया कि फिल्म के ट्रेलर नकली थे और आरोपी कोई फिल्म बना ही नहीं रहा था।

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (आर्थिक अपराध शाखा) आरके सिंह ने कहा, 'हमने पाया कि कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में पंजीकृत नहीं थी। उदित ने कंपनी के सभी परिचालन बंद कर दिए थे और उसका पता नहीं चल पा रहा था।'

जांच के दौरान पुलिस ने नोटिस भी भेजा और उदित को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर में कई छापेमारी भी की है। पुलिस ने कहा कि उदित आर्मेनिया भागने की कोशिश कर रहा था और उसे मुंबई में उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह वीजा हासिल करने के लिए अपनी तैयारी में लगा था। शख्स ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और 2019 में सरिता विहार के एक अन्य धोखाधड़ी मामले में भी वह शामिल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला