लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फिर शूटआउट! मास्क पहने बदमाशों ने पहले पीछा किया फिर जहांगीरपुरी में घर के बाहर मार दी गोली

By विनीत कुमार | Updated: May 25, 2019 09:34 IST

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब 9.22 बजे नरेश की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर के बाहर बैठी हुई है। इसी दौरान गोलीबारी की इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के जहांगीरपुरी में शख्स को उसके ही घर के बाहर मारी गई गोलीपूरी घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस की जांच जारी, अपराधी अब भी पकड़ से बाहरशख्स को दो गोली लगी पर बच गई जान, जहांगीरपुरी के आई-ब्लॉक की घटना

दिल्ली में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली के उत्तरी-पश्चिमी इलाके जहांगीरपुरी में कुछ लोगों ने नरेश नाम के एक शख्स को गोली मार दी। यह घटना गुरुवार रात की है। पुलिस के अनुसार यह पूरी घटना इस शख्स के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है। नरेश को दो गोलियां लगी हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेश का एक ऑपरेशन भी शुक्रवार को किया गया।

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने एक गोली नरेश के जबड़े और गर्दन के बीच से निकाली और अब वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक हमले क्यों किया गया, इस बारे में हमलावरों के पकड़े जाने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकती है।

नरेश जहांगीरपुरी के आई-ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहते हैं और एक रानी बाग में स्थित एक प्राइवेट फर्म के लिए 'डेलिवरी ब्वॉय' का काम करते हैं। गुरुवार रात करीब 9.30 बजे पुलिस को जहांगीरपुरी के आई-ब्लॉक में गोली चलने की सूचना दी गई। पुलिस जब वहां पहुंची तो नरेश बेहोशी की हालत में जमीन पर गिरे हुए थे। इसके बाद उन्हें बाबू जगजीवन राम अस्पताल में जाया गया। वहां, हालत गंभीर होने के बाद नरेश के एक प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट किया गया। पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल पर उसे नरेश के घर के बाहर मुख्य दरवाजे पर भी दो गोलियों के निशान मिले हैं।

सीसीटीवी में दर्ज हुई घटना

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब 9.22 बजे नरेश की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर के बाहर बैठी हुई है। कुछ ही देर बार यह दिखता है कि नकाब पहने पांच से छह लोग नरेश का पीछा कर रहे हैं और उनके हाथ में हथियार है। नरेश घर के अदंर दाखिल करने की कोशिश करता है इस दौरान हमलावर उस पर गोलियां चलाते हैं। अपराधी करीब 20 सेकेंड तक फायरिंग करते हैं और फिर भाग जाते हैं। इसी दौरान नरेश को दो गोलियां लगी।

नरेश के परिवार ने पुलिस को बताया है कि एक स्थानीय बदमाश से पिछले एक साल से उनकी दुश्मनी चल रही है। यह मामला एक किडनैपिंग से जुड़ा है जिसमें नरेश का भाई मुकेश भी गवाह है। नरेश के परिवार के अनुसार उन पर पिछले कई दिनों से दबाव बनाया जा रहा है कि मुकेश गवाही से अपना नाम वापस ले। पुलिस ने अंदेश जताया है कि गोलीबारी की ये घटना इस मामले से जुड़ी हो सकती है, पर फिलहाल मामले की जांच अभी जारी है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना