लाइव न्यूज़ :

Ankita Bhandari Case: अंकिता मर्डर केस में आरोपियों का होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, खुलेंगे कई राज

By अंजली चौहान | Updated: January 28, 2023 15:27 IST

अंकिता निष्कासित विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिसॉर्ट में काम करती थी। रिसॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट के रूप में अंकिता काम करती थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने अंकिता मर्डर केस के आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट करने का आदेश दिया है।दिल्ली की लैब में आरोपियों का टेस्ट किया जाएगा।19 वर्षीय अंकिता का 24 सितंबर को चिल्ला नदी से शव मिला था।

देहरादून: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अदालत ने बड़ा आदेश दिया है। अंकिता मर्डर के दोषियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का कोर्ट ने आदेश दिया है। दिल्ली स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में आरोपियों के टेस्ट की मंजूरी दी गई है। देहरादून के एआईजी का कहना है कि आरोपियों को टेस्ट के लिए उत्तराखंड की जेल से दिल्ली लाया जाएगा। जहां उनका पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट होगा। 

गौरतलब है कि दिल्ली स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में ये टेस्ट 1-3 फरवरी के बीच में होगा। इस दौरान आरोपियों से करीब 30 सवाल किए जाएंगे, जिससे हत्याकांड के संबंधित सवालों के जवाब मिल सके।

उत्तराखंड की रहने वाली 19 साल की अंकिता का शव पिछले साल चिल्ला नहर में मिला था। मामले की जांच में पुलकित आर्य समेत उसके दोस्तों का नाम सामने आया। पुलकित आर्य निष्कासित बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है। इस मामले का सामने आने के बाद राज्य में लोगों ने न्याय की मांग के लिए खूब विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों के विरोध को देखते हुए बीजेपी ने विनोद आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 

पुलकित आर्य के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की कोर्ट ने 12 जनवरी को ही मंजूरी दे दी थी। पुलकित से टेस्ट कराने की सहमति के बाद कोर्ट ने टेस्ट का आदेश दिया था। वहीं, अब इस आरोप में सभी अपराधियों के टेस्ट की कोर्ट ने मंजूरी दी है। 

अंकिता निष्कासित विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिसॉर्ट में काम करती थी। रिसॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट के रूप में अंकिता काम करती थी। जानकारी के अनुसार, एक रोज पुलकित और अंकिता के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलकित ने उन्हें नगर में धक्का दे दिया। इस दौरान पुलकित के दोस्त में भी वहां थे लेकिन गिरफ्तारी के डर से आरोपियों ने किसी को कुछ नहीं बताया।

लापता अंकिता की जब तलाश की गई तो पुलिस को 24 सितंबर 2022 को चिल्ला नहर से उसकी लाश मिली। मामले की जांच तेज हुई तो पूरा मामला सामने आया। पुलकित आर्य के अलावा इस केस में अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :उत्तराखण्डउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह