लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पूर्व सांसद पप्पू यादव पर प्राथमिकी दर्ज, लॉकडाउन के दौरान बिहार के मजदूरों को इकट्ठा करने का आरोप

By भाषा | Updated: May 13, 2020 05:05 IST

लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में यादव के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 188 और महामारी कानून तथा आपदा प्रबंधन कानू के तहत अमर कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव बिहार के मधेपुरा से सांसद रह चुके हैं।  पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के एक-एक मजदूरों को घर ले जाया जाएगा।

नयी दिल्लीदिल्ली पुलिस ने पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ लॉकडाउन के आदेशों के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि यादव दिल्ली की ओखला मंडी में बिहार के प्रवासी मजदूरों से उस समय मिलने गए जब वे अपने गृह राज्य जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यादव ने प्रवासियों को आश्वासन दिया कि वह सरकार से आग्रह करेंगे और उनके लिए जल्द से जल्द को इंतजाम करेंगे।’’ लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में यादव के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 188 और महामारी कानून तथा आपदा प्रबंधन कानू के तहत अमर कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। यादव बिहार के मधेपुरा से सांसद रह चुके हैं।  

बता दें कि पप्पू यादव ने इस दौरान बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे उन सबको घर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। पुलिस की मानें तो इस दौरान पप्पू यादव कोरोना वायरस के खतरे को भूल गए और एक बड़ी भीड़ जुटा कर गरीबों की जान संकट में डाल दी। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के एक-एक मजदूरों को घर ले जाया जाएगा। अगर सरकार के पास रेलवे का किराया नहीं है तो वो किराया देने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, मंगलवार को बहूत सारे बिहार के मजदूर ओखला मंडी के पास जमा हो गए। इनका कहना था कि इनके पास पैसे नहीं हैं। इतना ही नहीं इनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। इन मजदूरों की जिद है कि इन्हें इनके बिहार जल्द से जल्द भेजा जाए, क्योंकि अब इनके पास पैसे नहीं हैं।  बिहार सरकार इनके लिए कोई व्यवस्था करे। किराएदार किराया मांग रहे, जहां काम करते थे वहां से भी पैसे नहीं मिल रहे। इनका कहना है कि इनके पास हजारों रुपए नहीं है कि वो ट्रेन का टिकट करा सकें। इसी भीड़ को समर्थन देने के लिए पप्पू यादव पहुंचे थे।

टॅग्स :पप्पू यादवकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट