लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: रोहिणी जेल के 82 स्टाफ के खिलाफ एफआईआर, ठग सुकेश चंद्रशेखर से करोड़ों रुपये रिश्वत लेने का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: July 10, 2022 13:05 IST

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जेल में रहते हुए रिश्वत लेने के आरोप में रोहिणी जेल के 82 अधिकारी जांच के घेरे में हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरोहिणी जेल में 82 अधिकारियों पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से रिश्वत लेने के आरोप में एफआईआर।सुकेश अभी मनी लॉन्ड्रिंग और कई लोगों को ठगने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है।सुकेश ने हाल में अपनी जान को खतरा बताया था और जेल कर्मचारियों द्वारा रश्वत मांगने का भी आरोप लगाया था।

नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी जेल में 82 अधिकारियों पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से रिश्वत लेने का आरोप लगा है। सुकेश के बारे में पहले ही ये जानकारी सामने आई थी कि वह जेल के अंदर से ही अपने अवैध कामों को अंजाम देता था। अब मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जेल अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कहा कि अधिकारियों ने सुकेश को जेल के बाहर उसके सहयोगियों से संपर्क करने के लिए मोबाइल फोन और अन्य सुविधाएं प्रदान कीं।

रोहिणी जेल के इन अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप है कि ये लोग इसकी एवज में सुकेश चंद्रशेखर से करोड़ों रुपये वसूल चुके हैं। इस पूरे मामले में 15 जून को FIR दर्ज हुई है। मामले के दौरान सुकेश रोहिणी जेल नंबर-10 में वार्ड-3 की 204 नंबर बैरक में था।

इस महीने की शुरुआत में इस ठग पर जेल अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ की मदद से बाहर अपने परिचितों से संपर्क करने का आरोप लगा था। 

इसका खुलासा सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज से हुआ था। इसमें नजर आता है वह तिहाड़ जेल की एक नर्सिंग स्टाफ को चिट्ठी देकर बाहर भेज रहा था। सुकेश अभी तिहाड़ की जेल नंबर 3 में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग और कई लोगों को ठगने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है।

जून में सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी पत्नी के साथ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और आरोप लगाया था कि उसे जेल कर्मचारियों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उसकी सुरक्षा के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं।

सुकेश ने आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल अधिकारियों ने पिछले दो वर्षों में उससे करीब 12.5 करोड़ रुपये की उगाही की है। सुकेश चंद्रशेखर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं और उस पर फोर्टिस हेल्थकेयर और रैनबैक्सी लैब के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर और मलविंदर सिंह के परिवार से जेल परिसर से 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारदिल्ली पुलिसतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह