लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: हैरान करने वाला मामला, बच्चों को पढ़ाई गई बातें याद रखने के लिए टीचर देता था इंजेक्शन, एफआईआर दर्ज

By विनीत कुमार | Updated: February 15, 2021 11:16 IST

दिल्ली में एक टीचर द्वारा अपने स्टूडेंट को उनकी मेमोरी बढ़ाने के लिए NS (नॉर्मल सेलाइन) इंजेक्शन देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र ट्यूशन पढ़ाने का करता था काम, स्टूडेंट को इंजेक्शन देने का आरोप पूर्वी दिल्ली की मंडावली कक्षा छह से नौवीं के बीच के छात्रों को मुफ्त में ट्यूशन पढ़ाता था शख्सपुलिस ने इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, एफआईआर दर्ज की गई है

दिल्ली में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर अपने छात्रों को NS (नॉर्मल सेलाइन) इंजेक्शन देने का आरोप है। संदीप नाम का ये शख्स ट्यूशन पढ़ाने के अलावा खुद दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र भी है। संदीप की उम्र 20 साल है।

पुलिस के अनुसार संदीप सेकेंड ईयर का बीए स्टूडेंट है और पूर्वी दिल्ली की मंडावली में कक्षा छह से नौवीं के बीच के छात्रों को मुफ्त में ट्यूशन दिया करता था। ऐसी जानकारी सामने आई है कि ये बच्चों को इंजेक्शन भी देता था। संदीप को लगता था कि इंजेक्शन से इन बच्चों की याद्दाश्त बढ़ेगी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ईस्ट) दीपक यादव ने बताया, 'हमें संदीप के छात्रों में से एक के परिवार से फोन आया कि वह बच्चों को इंजेक्शन देता है। एक जांच अधिकारी इसके बाद वहां गया और संदीप से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा है जिसमें बताया गया है कि एनएस (नॉर्मल सेलाइन) सॉल्यूशन इंजेक्शन बच्चों की मेमोरी को बढ़ाता है। रविवार को एक बच्चा वो इंजेक्शन अपने साथ लेकर घर चला गया और अपने माता-पिता को ये बात बताई।' 

पुलिस ने बताया है कि उन्होंने इस केस में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की है और जिस बच्चे ने इस बारे में शिकायत की है, उसने इसे नहीं लिया है।

जांच में ये बात भी सामने आई है कि करीब चार बच्चों ने पहले इंजेक्शन लिया था। पुलिस का कहना है कि बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया, 'हमने संदीप को जांच में आने के लिए कहा है। एक एफआईआर दर्ज की गई है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली