लाइव न्यूज़ :

Delhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

By अंजली चौहान | Updated: January 3, 2026 12:32 IST

Delhi News: 2 जनवरी को रोहिणी सेक्टर 24 में हुई फायरिंग की घटना के CCTV विजुअल्स वायरल हो रहा है

Open in App

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्हें पुलिस का मानो डर ही नहीं रहा। ताजा घटना रोहिणी इलाके में हुई जहां दिन के उजाले में बदमाश बाइक पर आए और कारोबारी की एसयूवी पर 20 राउंड फायरिंग की। शुक्रवार शाम 2 जनवरी को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की SUV पर करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं, ताकि उससे रंगदारी की मांग पूरी न होने पर धमकी दी जा सके।

हमलावर, जो शाम करीब 5:30 बजे मोटरसाइकिल पर आए थे, उन्होंने खड़ी गाड़ी पर गोलियां बरसाईं और फिर मौके से फरार हो गए, जिससे गाड़ी का आगे का शीशा टूट गया और इलाके में दहशत फैल गई।

जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर को दिसंबर के आखिर से एक ऐसे व्यक्ति के इंटरनेशनल WhatsApp कॉल आ रहे थे, जो खुद को "बड़ा गैंगस्टर" बता रहा था और 3 करोड़ रुपये की मांग कर रहा था। है

हैरानी की बात यह है कि गोलीबारी के तुरंत बाद, पीड़ित को एक वॉइस मैसेज मिला जिसमें चेतावनी दी गई थी कि इस बार सिर्फ़ उसकी कार को निशाना बनाया गया है, लेकिन अगर पैसे नहीं दिए गए तो अगली बार उसकी पत्नी और बच्चों को निशाना बनाया जाएगा।

मालूम हो कि यह कोई पहली घटना नहीं है दिल्ली में ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। 

टॅग्स :दिल्लीCCTVनिशानेबाजीदिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह