लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: देखो मेरा खिलौना कैसा है!, 10 वर्षीय छात्र पिता की लाइसेंसी पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा, जानें माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2024 23:10 IST

Delhi Crime News: अधिकारी ने बताया कि नजफगढ़ पुलिस थाने को इस बारे में सूचना मिली, जिसके बाद स्कूल पहुंचने पर पुलिस टीम को पता चला कि कक्षा छह के छात्र के बैग में उसके पिता की लाइसेंसी पिस्तौल थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिस्तौल में ‘मैगजीन’ नहीं थी। स्कूल प्रबंधन ने छात्र की मां को बुलाया।पति के पास लाइसेंसी पिस्तौल थी। पिस्तौल पुलिस थाने में जमा कराने के लिए बाहर रखी थी।

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी के नजफगढ़ में 10 वर्षीय छात्र के स्कूल बैग से एक पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र ने सोचा कि यह कोई खिलौना है और वह इसे अपने साथ स्कूल ले गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार को दीपक विहार इलाके में एक निजी स्कूल में हुई। अधिकारी ने बताया कि नजफगढ़ पुलिस थाने को इस बारे में सूचना मिली, जिसके बाद स्कूल पहुंचने पर पुलिस टीम को पता चला कि कक्षा छह के छात्र के बैग में उसके पिता की लाइसेंसी पिस्तौल थी।

पिस्तौल में ‘मैगजीन’ नहीं थी। स्कूल प्रबंधन ने छात्र की मां को बुलाया, जिसने कहा कि उनके पति के पास लाइसेंसी पिस्तौल थी। अधिकारी ने कहा, "महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी और उसने पिस्तौल पुलिस थाने में जमा कराने के लिए बाहर रखी थी।"

अधिकारी ने कहा कि बच्चे ने पुलिस टीम को बताया कि उसने सोचा कि यह कोई खिलौना है। पुलिस ने पिस्तौल के लाइसेंस का सत्यापन किया, उसे वैध पाया तथा यह पाया कि मामले में कोई संज्ञेय अपराध नहीं हुआ है। अधिकारी ने कहा, "पिस्तौल को उसी दिन छात्र की मां ने पुलिस के गोदाम में जमा करवा दिया।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?