दिल्ली में सार्वजनिक स्थल पर थूकने को लेकर विवाद, लड़ाई में एक की गई जान, दूसरा पहुंचा जेल

By भाषा | Published: June 11, 2020 05:42 PM2020-06-11T17:42:35+5:302020-06-11T17:42:35+5:30

कोरोना वायरस को लेकर रोज झगड़े हो रहे हैं। इस बीच दिल्ली के शहीद भगत सिंह कॉम्प्लेक्स के पास दो लोगों में लड़ाई हो गई। इस विवाद में एक शख्स की जान चली गई।

Delhi Controversy over spitting public place one killed battle another reached jail | दिल्ली में सार्वजनिक स्थल पर थूकने को लेकर विवाद, लड़ाई में एक की गई जान, दूसरा पहुंचा जेल

सिंघल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Highlights मृतक की पहचान भाई वीर सिंह मार्ग, कर्नाटक संगीत सभा के निवासी अंकित के रूप में हुई है।अंकित ने मंदिर मार्ग इलाके में प्रवीण नामक एक व्यक्ति के थूकने पर आपत्ति जताई और उनके बीच बहस हो गई।अंकित और राजा बाजार निवासी 29 वर्षीय नेटवर्क इंजीनियर प्रवीण के बीच थूकने के मुद्दे पर लड़ाई हो गई।

नई दिल्लीः दिल्ली में सार्वजनिक स्थल पर थूकने को लेकर दो लोगों के बीच हुई लड़ाई के बाद 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान भाई वीर सिंह मार्ग, कर्नाटक संगीत सभा के निवासी अंकित के रूप में हुई है। वह एक चालक के तौर पर यहां काम करता था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को अंकित ने मंदिर मार्ग इलाके में प्रवीण नामक एक व्यक्ति के थूकने पर आपत्ति जताई और उनके बीच बहस हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में बुधवार को, मध्य दिल्ली में शहीद भगत सिंह कॉम्प्लेक्स में दोनों के बीच लड़ाई हो गई। पुलिस को रात 8.30 बजे घटना की जानकारी मिली। पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने कहा, ‘‘अंकित और राजा बाजार निवासी 29 वर्षीय नेटवर्क इंजीनियर प्रवीण के बीच थूकने के मुद्दे पर लड़ाई हो गई।

लड़ाई के दौरान दोनों घायल हो गए और उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। डीसीपी ने बताया कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बाद में, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अंकित की मौत हो गई। सिंघल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साथियों की गिरफ्तारी के बाद दबंगों ने दिल्ली में पुलिस चौकी पर किया हमला, पुलिसकर्मी घायल

लूट और मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति और उसके दो भाईयों की गिरफ्तारी के विरोध में उनके साथियों ने उत्तरी दिल्ली में एक पुलिस चौकी पर पत्थर फेंके और एक पुलिस कर्मी पर गोली भी चलाई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सादकीन, आशकीन और शाहरुख ने बुधवार को कथित तौर पर मुफ्त का खाना देने से मना करने पर बेकरी मालिक अखलाक के साथ लूट और मारपीट की थी जिसके बाद उन्हें इंद्रलोक पुलिस चौकी पर हिरासत में ले लिया गया था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मोनिका भारद्वाज ने कहा कि पुलिस चौकी पर हमले के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है। सादकीन और उसके भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी पर हमला करने वालों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात 10 बजे हुई। अखलाक ने इंद्रलोक पुलिस चौकी पर शिकायत की कि बेकरी का सामान मुफ्त में देने से मना करने पर झड़प हो गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि सादकीन और उसके भाइयों ने बेकरी में लूटपाट और अखलाक के साथ मारपीट की थी।

पुलिस के अनुसार सादकीन और उसके भाईयों को पूछताछ के लिए चौकी ले आया गया जहां उसके भाईयों ने उत्तेजित होकर पुलिसकर्मियों से झगड़ा किया। उनके हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद उनके साथी लाठियां लेकर चौकी पर आए और पत्थरबाजी करने लगए। आरोपी के सहयोगियों में से एक नावेद ने एक पुलिस कर्मी पर गोली चला दी जिसके बाद आत्मरक्षा में उप निरीक्षक पंकज ने दो राउंड गोलियां चला दी। अधिकारियों ने बताया कि पत्थरबाजी में एक पुलिस कर्मी के सिर पर चोट लगी और फिलहाल वह उपचाराधीन है। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। 

Web Title: Delhi Controversy over spitting public place one killed battle another reached jail

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे