लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: दिलशाद गार्डन के शेल्‍टर होम से 9 लड़कियां गायब, मनीष सिसोदिया ने किया वरिष्‍ठ अधिकारी को सस्पेंड

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 3, 2018 19:22 IST

पुलिस अभी तक इस मामले को लेकर पता नहीं लगा पाई है कि नौ नाबालिग लड़कियां कैसे गायब हुई हैं। खबरों के मुताबिक इन सारी नौ लड़कियों को बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद चार मई 2018 को द्वारका के एक शेल्टर होम से यहां ट्रांसफर किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मनीष सिसोदिया को मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र 1 दिसंबर और 2 दिसंबर की मध्यरात्रि रात में, दिलशाद गार्डन के संस्‍कार आश्रम शेल्‍टर होम से नौ लड़कियां गायब हुई थी।ये सारी गायब हुई लड़कियां मानव तस्करी और देह व्यापार मामलों की पीड़ित थी। 

राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन के संस्‍कार आश्रम शेल्‍टर होम से नौ (9) लड़कियां गायब हो गई हैं। मामले पर कार्रवाई करते हुए उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुख्‍य सचिव से वरिष्‍ठ अधिकारियों को निलंबित करने को कहा है। 

पुलिस ने इस मामले में जीटीबी एन्क्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की है। मनीष सिसोदिया ने डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर और आश्रम के अधीक्षक को फौरन निलंबित करने का आदेश दिया है

इंडिया टूडे के मुताबिक, 1 दिसंबर और 2 दिसंबर की मध्यरात्रि रात में, दिलशाद गार्डन में लड़कियां के लिए संस्कार आश्रम से नौ नाबालिग लड़कियां गायब हो गईं थी। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने इस बात की कोई सूचना नहीं दी थी। 

यब हुई लड़कियां मानव तस्करी और देह व्यापार मामलों की पीड़ित थी। 

मामला रविवार की सुबह प्रकाश में आया था। दिल्ली पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। दिल्ली महिला आयोग  (डीसीडब्ल्यू) ने सिसोदिया को लिखा है, कि इसमें जिसकी गलती है उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ये सारी गायब हुई लड़कियां मानव तस्करी और देह व्यापार मामलों की पीड़ित थी। 

चार मई 2018 को द्वारका के एक शेल्टर होम से यहां किया गया था ट्रांसफर

हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले को लेकर पता नहीं लगा पाई है कि नौ नाबालिग लड़कियां कैसे गायब हुई हैं। खबरों के मुताबिक इन सारी नौ लड़कियों को बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद चार मई 2018 को द्वारका के एक शेल्टर होम से यहां ट्रांसफर किया गया था।

टॅग्स :दिल्लीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारतजब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था?, पीएम मोदी ने कहा-संविधान का गला घोंट दिया गया था, वीडियो

भारत‘अंग्रेजों ने बांटो और राज करो का रास्ता चुना’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-आजादी की लड़ाई, मातृभूमि को मुक्त कराने की जंग थी, वीडियो

क्राइम अलर्टदाहिने जांघ पर धारदार हथियार से हमला कर 22 वर्षीय युवक की हत्या, कई घाव और तीन चोटों की पुष्टि, आखिर किसने ली जान

भारतIndiGo Flight Cancellations: इंडिगो संकट, 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल, हालात से लाचार हजारों पैसेंजर, देखिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट51 वर्षीय आदिवासी महिला पदियामी का सिर कटा शव मिला, 2 गांव में सामूहिक झड़प, 4 मकान में लगाई आग, पुलिस बल तैनात

क्राइम अलर्टनाबालिग लड़की और मां को प्रलोभन देकर साहिब से शादी का दबाव, दूल्हा और उसकी मां अरेस्ट

क्राइम अलर्टकटक टी20 मैचः टिकटों की कालाबाजारी, 4 अरेस्ट, 12 टिकट बिदानसी और दरगाह बाजार पुलिस थाना क्षेत्र से 9 टिकट बरामद

क्राइम अलर्टBareilly poster row: मुख्य आरोपी मौलवी तौकीर रजा और 37 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, 26 सितंबर को ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर भड़की थी

क्राइम अलर्टकेस के सिलसिले में बयान दर्ज कराने थाने गई थी महिला, परिसर में कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म