लाइव न्यूज़ :

फैशन डिजाइनर डबल मर्डर केस: पुलिस का दावा, दर्जी राहुल ने की हत्या

By धीरज पाल | Updated: November 15, 2018 09:12 IST

Delhi Fashion Designer Double Murder Case in Vasant Kunj Latest News: बताया जा रहा है कि फैशन डिजाइनर माया लखानी दिल्ली की बेहद ही मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बुधवार करीब 11 बजे दोनों का मर्डर किया गया है।

Open in App

दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर की उसके ही घर में हत्या कर दी गई। बुधवार को देर रात वसंतकुंज में स्थित 53 साल की फैशन डिजाइर और उसके नौकर की एक साथ हत्या कर दी गई। एएनआई एजेंसी के मुताबिक इस डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दोनों के शव को पुलिस ने बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि फैशन डिजाइनर माला लखानी दिल्ली की बेहद ही मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बुधवार करीब 11 बजे दोनों का मर्डर किया गया है। वहीं टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्जी ने दोनों के मर्डर की बात कबुल की है। हालांकि अभी पुलिस ने अधिक जानकारी नहीं दिया है। 

बता दें कि फैशन डिजाइनर की उम्र 53 साल की थीं और उसके नौकर बहादुर की उम्र 50 साल की बताई जा रही है। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों को ही चाकू घोंपकर हत्या की गई है। वहीं बताया कि टेलर राहुल ने चाकूओं से हत्या की है। राहुल सहित तीन आरोपी डबर मर्डर केस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी मालिकन की हुंडई कार लेकर फरार हो गए। वहीं, इसका कारण लूटपाट बताया जा रहा है।    

 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट