फैशन डिजाइनर डबल मर्डर केस: पुलिस का दावा, दर्जी राहुल ने की हत्या
By धीरज पाल | Published: November 15, 2018 09:07 AM2018-11-15T09:07:43+5:302018-11-15T09:12:32+5:30
Delhi Fashion Designer Double Murder Case in Vasant Kunj Latest News: बताया जा रहा है कि फैशन डिजाइनर माया लखानी दिल्ली की बेहद ही मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बुधवार करीब 11 बजे दोनों का मर्डर किया गया है।
दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर की उसके ही घर में हत्या कर दी गई। बुधवार को देर रात वसंतकुंज में स्थित 53 साल की फैशन डिजाइर और उसके नौकर की एक साथ हत्या कर दी गई। एएनआई एजेंसी के मुताबिक इस डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दोनों के शव को पुलिस ने बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि फैशन डिजाइनर माला लखानी दिल्ली की बेहद ही मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बुधवार करीब 11 बजे दोनों का मर्डर किया गया है। वहीं टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्जी ने दोनों के मर्डर की बात कबुल की है। हालांकि अभी पुलिस ने अधिक जानकारी नहीं दिया है।
Delhi: 53-year-old fashion designer and her servant found murdered in her house in Vasant Kunj last night, three people arrested; Police investigation underway pic.twitter.com/XYSKL9lbjt
— ANI (@ANI) November 15, 2018
बता दें कि फैशन डिजाइनर की उम्र 53 साल की थीं और उसके नौकर बहादुर की उम्र 50 साल की बताई जा रही है। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Deceased have been identified as 53-yr-old Mala Lakhani & her 50-yr-old servant Bahadur. 3 arrested. Bodies sent for postmortem: Delhi Police on fashion designer (in pic) and her servant found murdered in her house in Vasant Kunj last night pic.twitter.com/Auxqzm28ca
— ANI (@ANI) November 15, 2018
हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों को ही चाकू घोंपकर हत्या की गई है। वहीं बताया कि टेलर राहुल ने चाकूओं से हत्या की है। राहुल सहित तीन आरोपी डबर मर्डर केस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी मालिकन की हुंडई कार लेकर फरार हो गए। वहीं, इसका कारण लूटपाट बताया जा रहा है।