Delhi: 16 वर्षीय लड़के की अपहरण के बाद हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 10:21 IST2025-03-26T10:19:21+5:302025-03-26T10:21:23+5:30
Delhi: दिल्ली के वजीराबाद इलाके से दोस्तों ने 9वीं क्लास के लड़के की हत्या कर दी गई

Delhi: 16 वर्षीय लड़के की अपहरण के बाद हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
Delhi: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 16 वर्षीय लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के सिलसिले में तीन किशोरों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा नौ के छात्र को भलस्वा झील के पास एक सुनसान इलाके में ले जाया गया और वहां उस पर कई बार चाकू से वार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘लड़के के परिजनों को 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया था। बाद में उन्हें उसका शव मिला।’’