लाइव न्यूज़ :

दरभंगाः डूबने से 4 बच्चों की मौत, घर में कोहराम, कपड़े से हुई पहचान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2022 14:53 IST

बच्चों की पहचान सदरे आलम अंसारी के पुत्र जावेद अंसारी, नुर आलम अंसारी के पुत्र नफीस अंसारी, मुख्तार अंसारी के पुत्र मोहम्मद ईरशाद और राजू सिकलगर के पुत्र मोनू सिकलगर के रूप में की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार की शाम चारों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे. शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पटनाः बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाडा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जगनी टोला में पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत होने से घर में कोहराम मच गया है. स्थानीय लोग बच्चे की डूबने से मौत की आशंका जाहिर कर रहे हैं. ये बच्चे बुधवार की शाम से ही लापता थे, जिनकी खोज की जा रही थी.

 

घर से गायब होने के बाद जब इनकी तलाश शुरू की गई तो इनके कपड़े नदी किनारे मिले. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने नदी में इनकी तलाश शुरू की. आज अहले सुबह ही चारों का शव बरामद हुआ. बताया जाता है कि बुधवार की शाम चारों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे.

जब देर शाम तक चारों घर नहीं लौटे तो परिजनों के द्वारा बच्चे की खोज शुरू हुई और गांव के पश्चिम कोच्ही बांध के भींडा पर लापता बच्चों का कपड़ा बरामद हुआ. लेकिन आज अहले सुबह चारों का शव बरामद हुआ है, लोगों को आशंका है कि खेलते-खेलते चारों बच्चे गड्ढे में चले गए और उनकी डूबने से मौत हुई होगी.

बच्चों की पहचान स्व. सदरे आलम अंसारी के पुत्र जावेद अंसारी, नुर आलम अंसारी के पुत्र नफीस अंसारी, मुख्तार अंसारी के पुत्र मोहम्मद ईरशाद और राजू सिकलगर के पुत्र मोनू सिकलगर के रूप में की गई है. वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला