लाइव न्यूज़ :

CYBER FRAUD CASE: नोएडा में साइबर ठगी, अलग-अलग मामलों में लाखों रुपये लूटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2023 13:23 IST

साइबर ठगों ने पीड़ित से एक ऐप डाउनलोड करवाया और इसी बीच उनके खाते से अलग अलग बार में 2,52,000 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में साइबर ठगी के अलग अलग मामलों में लाखों की लूटपुलिस सभी मामलों में छानबीन कर रही हैभेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही उड़े पैसे

CYBER FRAUD CASE:  नोएडा में साइबर ठगी के अलग अलग मामलों में ठगों द्वारा लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस सभी मामलों में छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने बैंक कर्मी बनकर सेक्टर 20 निवासी व्यक्ति के खाते से दो लाख 52 हजार रुपये निकाल लिए। सेक्टर 20 के थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 20 निवासी संजय कुमार वाष्णेय ने रविवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने नौ अक्टूबर को बैंक ऑफ इंडिया में फोन किया। संपर्क नहीं हो पाने पर उन्होंने 'गूगल' से बैंक का हेल्पलाइन नंबर लेकर फोन किया। इसके बाद एक कथित बैंक कर्मी ने उनसे बात की तथा अपनी सहायक से बात कराया।

वाष्णेय ने बताया कि उन्हें अपने खाते से अपने बेटे के खाते में रकम हस्तांतरित करनी थी। साइबर ठगों ने वाष्णेय से एक ऐप डाउनलोड करवाया और इसी बीच उनके खाते से अलग अलग बार में 2,52,000 रुपये निकाल लिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में साइबर ठगी के एक अन्य मामले में बीटा-दो थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से अज्ञात साइबर ठगों ने एक लाख 19 हजार रुपये की ठगी कर ली। बीटा-दो के थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभिजीत बख्शी ने रविवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने एक कूरियर गुरुग्राम भेजा था। इसके बाद उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जिसने कहा कि आपका कूरियर जहां पर भेजा गया है, उस पते पर पिन कोड काम नहीं कर रहा है।

 उन्होंने बताया कि आरोपी ने कूरियर जल्दी भेजने की बात कहकर बख्शी को पांच रुपये ऑनलाइन भुगतान के लिए कहा। पीड़ित उसके झांसे में आ गया तथा उसके द्वारा भेजे गए लिंक पर उन्होंने जैसे ही पांच रुपये का भुगतान किया, इतने में साइबर ठगों ने बख्शी के खाते से कई बार में एक लाख 19 हजार रुपये निकाल लिए।

 उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर ठगी के एक और मामले में सेक्टर 126 थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से अज्ञात साइबर ठगों ने पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर दो लाख 35 हजार रुपये ठग लिए।

 सेक्टर 126 के थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि दीपक चौहान नामक व्यक्ति ने रविवार रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर ठगों ने पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर उन्हें 'टेलीग्राम' ऐप से जोड़ा। शुरुआती दौर मे उन्हें कुछ फायदा हुआ। लेकिन धीरे-धीरे साइबर ठगों ने कई बार में उनसे 2,35,000 रुपये ठग लिए। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीCrime Investigation DepartmentनॉएडाNoida Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?