लाइव न्यूज़ :

कटक टी20 मैचः टिकटों की कालाबाजारी, 4 अरेस्ट, 12 टिकट बिदानसी और दरगाह बाजार पुलिस थाना क्षेत्र से 9 टिकट बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2025 12:53 IST

Cuttack T20 Match: कटक के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) खिलारी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने कहा कि टिकटों की कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देCuttack T20 Match: दोनों थानों में चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।Cuttack T20 Match: स्टेडियम की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर भारी यातायात का अनुमान है।Cuttack T20 Match: मंगलवार को सुबह आठ बजे से मैच समाप्त होने तक लागू रहेंगे।

Cuttack: कटक के बाराबती स्टेडियम में मंगलवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी20 मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतों पर बेचे जा रहे 12 टिकट बिदानसी पुलिस थाना क्षेत्र से जब्त किए गए, जबकि दरगाह बाजार पुलिस थाना क्षेत्र से नौ टिकट बरामद किए गए। इस संबंध में दोनों थानों में चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

कटक के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) खिलारी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने कहा कि टिकटों की कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्रिकेट मैच के मद्देनजर शहर में यातायात प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। टीम की आवाजाही और मैच से संबंधित गतिविधियों के कारण आठ और नौ दिसंबर 2025 को स्टेडियम की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर भारी यातायात का अनुमान है।

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी हिसाब से बनाएं और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। यातायात प्रतिबंध सोमवार को दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक और मंगलवार को सुबह आठ बजे से मैच समाप्त होने तक लागू रहेंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर